New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

36वें राष्ट्रीय खेल का समापन

चर्चा में क्यों

हाल ही में, 36वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन गुजरात में 29 सितंबर से 12 अक्तूबर के मध्य किया गया। 

प्रमुख बिंदु

  • इन खेलों का पहली बार आयोजन गुजरात में किया गया है। इससे पूर्व 35वें राष्ट्रीय खेलों को केरल में वर्ष 2015 में आयोजित किया गया था।
  • इस वर्ष इनका आयोजन गुजरात के छह शहरों अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में किया गया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया गया, जबकि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा सूरत में समापन समारोह की अध्यक्षता की गई।
  • इस वर्ष मल्लखंब और योगासन जैसे देशी खेलों को भी राष्ट्रीय खेलों के कार्यक्रम में शामिल किया गया है। विदित है कि 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अगले वर्ष गोवा में किया जाएगा।

शुभंकर एवं थीम

36th-national-games

  • 36वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर का नाम ‘सवज’ (Savaj) है जो एक एशियाई शेर है। यह एक गुजराती भाषा का शब्द है जिसका अर्थ शावक होता है।
  • इन खेलों के लिये राष्ट्र गान की थीम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ है।
  • इस संस्करण में 36 प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 7500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

पदक तालिका

  • सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड ने 61 स्वर्ण सहित कुल 128 पदकों के साथ लगातार चौथे वर्ष शीर्ष स्थान एवं राजा भालिंद्र सिंह ट्रॉफी को प्राप्त किया।
  • महाराष्ट्र ने 39 स्वर्ण सहित 140 पदकों के साथ दूसरा स्थान और हरियाणा ने 38 स्वर्ण सहित कुल 116 पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
  • इन खेलों में केरल के तैराक साजन प्रकाश ने कुल पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक के साथ सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त किया।
  • इनमें कर्नाटक की तैराक हाशिका रामचंद्र ने कुल छह स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक के साथ सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का गौरव प्राप्त किया।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR