New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

कर्मचारी राज्य बीमा निगम का 74वां स्थापना दिवस

चर्चा में क्यों?

डॉ. मनसुख मांडविया कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के 74वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय क्षेत्रीय संवाद का शुभारंभ किया।


प्रमुख बिंदु:

  • अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के महानिदेशक श्री गिल्बर्ट एफ. हुंगबो मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया।
  • क्षेत्रीय वार्ता का आयोजन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और ESIC द्वारा वैश्विक गठबंधन और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के सहयोग से तथा उद्योग परिसंघ और भारतीय नियोक्ता संघ के समर्थन से किया जा रहा है।
  • इस आयोजन में ईएसआईसी के सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक कल्याण में योगदान को सम्मानित किया गया।
  • उद्घाटन सत्र में ई-श्रम मोबाइल एप्लिकेशन और प्रकाशन जैसी प्रमुख पहलों का अनावरण किया गया।
  • इस आयोजन के केन्द्रीय विषय-
    • विचार-विमर्श कौशल और रोजगार
    • सामाजिक सुरक्षा का विस्तार
    • कार्यस्थल में महिलाओं एवं पुरुषों के संतुलित समावेशन
    • जिम्मेदार व्यावसायिक प्रणालियाँ
    • अच्छे काम के लिए कॉर्पोरेट प्रशासन
    • सामाजिक न्याय के लिए एआई का उपयोग

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC):

  • यह भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत एक वैधानिक निकाय है।
  • यह कर्मचारियों और उनके आश्रितों को सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करता है।
  • यह कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948 के तहत संचालित होता है।
  • इसकी स्थापना 24 फरवरी 1952 को की गई थी।

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labour Organization - ILO):

  • यह एक संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है, जो श्रम मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करती है।
  • यह संगठन श्रमिकों, नियोक्ताओं और सरकारों के बीच तीन-पक्षीय सहयोग की नीति पर कार्य करता है।
  • स्थापना: 1919 (वर्साय संधि के तहत)
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
  • सदस्य देश: 187
  • संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी: 1946 से
  • ILO का उद्देश्य:
    • विश्वभर में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना
    • काम करने की बेहतर परिस्थितियाँ सुनिश्चित करना
    • सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना 

प्रश्न. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की स्थापना कब हुई थी?

(a) 1952

(b) 1947

(c) 1965

(d) 1971

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR