अपना घर विश्राम सुविधा योजना

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ट्रक चालकों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए 31 जुलाई, 2025 को ‘अपना घर’ विश्राम सुविधा योजना शुरू की।

अपना घर विश्राम सुविधा योजना के बारे में

  • क्या है : यह एक ऐसी पहल है, जिसके तहत राजमार्गों पर ट्रक चालकों के लिए विश्राम स्थल बनाए गए हैं। 01.07.2025 तक 368 ‘अपना घर’ स्थापित किए गए हैं, जिनमें 4611 बिस्तर और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
  • उद्देश्य :
    • ट्रक चालकों की लंबी दूरी की यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना
    • उनकी थकान कम करना और सड़क सुरक्षा बढ़ाना
    • जीवन स्तर में सुधार करना
  • विशेषताएँ :
    • 10-30 बिस्तरों वाले शयनगृह
    • रेस्तरां/ढाबे
    • स्वयं खाना पकाने की सुविधा
    • स्वच्छ शौचालय और स्नान क्षेत्र
    • शुद्ध पेयजल

अर्थव्यवस्था में ट्रक चालकों का योगदान

  • भारत में 70% से अधिक माल ढुलाई ट्रकों द्वारा होती है।
  • ट्रक चालक लॉजिस्टिक्स एवं आपूर्ति श्रृंखला के मेरुदंड हैं।
  • देश की वाणिज्यिक गतिविधियों की गति ट्रक चालकों पर निर्भर करती है।
  • माल परिवहन के माध्यम से आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करते हैं।
  • वस्तुओं की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करते हैं।
  • व्यापार एवं उद्योगों को गति प्रदान करते हैं।

ट्रक चालकों के समक्ष चुनौतियाँ

  • लंबी यात्राओं के कारण थकान और स्वास्थ्य समस्याएँ
  • विश्राम एवं स्वच्छता सुविधाओं की कमी
  • सड़क सुरक्षा और आर्थिक दबाव

सरकार की अन्य पहल

  • ई-टोल टैग और FASTag जैसी डिजिटल सुविधाएँ
  • सड़क सुरक्षा अभियानों के तहत प्रशिक्षण
  • स्वास्थ्य बीमा योजनाएँ (जैसे- ई.एस.आई.)
  • ट्रक चालकों के लिए स्वास्थ्य जाँच शिविर
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे ‘अपना घर’ ऐप

आगे की राह

  • ‘अपना घर’ सुविधाओं का विस्तार और अधिक राजमार्गों पर स्थापना
  • ट्रक चालकों की प्रतिक्रिया के आधार पर सुधार
  • अन्य क्षेत्रों में भी समान सुविधाओं की शुरुआत

ट्रकों में AC की अनिवार्यता: भारत में कानून

  • सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 8 दिसंबर, 2023 को एक अधिसूचना जारी की, जिसमें 1 अक्तूबर, 2025 से निर्मित सभी नए ट्रकों में चालक केबिन में एयर-कंडीशनिंग (AC) सिस्टम अनिवार्य करने की घोषणा की गई। 
  • यह कदम ट्रक चालकों की सुविधा व सड़क सुरक्षा को बढ़ाने के लिए उठाया गया है।
  • यह कानून N2 एवं N3 श्रेणी के ट्रकों (मध्यम व भारी-ड्यूटी ट्रक) पर लागू होता है जिनका निर्माण 1 अक्तूबर, 2025 के बाद होगा। 
  • इन ट्रकों में AC सिस्टम अनिवार्य होगा जो IS14618:2022 मानकों के अनुरूप होगा। 
  • यह पहल चालकों की कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाने और थकान कम करने के लिए है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT