New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 10,000 साल पुरानी एक रॉक पेंटिंग मिली 

प्रारम्भिक परीक्षा – सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 10,000 साल पुरानी एक रॉक पेंटिंग मिली
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1और 3

चर्चा में क्यों 

  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के वन विभाग को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में 10,000 साल पुरानी एक रॉक पेंटिंग मिली है।

Satpura-Tiger-Reserve

प्रमुख बिंदु 

  • यह पेंटिंग चूर्ण पहाड़ी पर पायी गई है, जिसमें उस युग के इंसानों को दिखाया गया है। 
  • चित्र में हाथों में हथियार लिए आदिमानवों का जुलूस तथा जंगली जानवरों के साथ जिराफ जैसी आकृति भी बनी हुई है।
  • अधिकांश प्रागैतिहासिक शैल चित्रों में शिकार का चित्रण किया गया है। वे भोजन की तलाश में नृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो आदिवासियों से मिलता जुलता है।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR):-

STR

  • यह मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में नर्मदा नदी के दक्षिण में तथा सतपुड़ा पर्वतमाला में स्थित है।
  • यह रिजर्व लगभग 2133.307 वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत है। 
  • यह टाइगर रिजर्व भारत के डेक्कन जैव-भौगोलिक क्षेत्र (रॉजर्स और पनवार, 1988) का भाग  है । 
  • सतपुड़ा का मूल अर्थ "सात तह" है, जो नर्मदा और ताप्ती नदी के बीच त्रिकोणीय आकार का एक जलक्षेत्र बनाता है । 
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पश्चिमी घाट के उत्तरी छोर पर स्थित है। 
  • सतपुड़ा और पश्चिमी घाट में पाए जाने वाले वनस्पति कोक्लोस्पर्मम रिलिजियोसम, टेरोकार्पस सैंटिलेनस (लाल चंदन) हैं । 
  • यह विश्व के सबसे बड़े बाघ आवासों में से एक है, जो बैतूल, हरदा, खंडवा और मेलघाट वन क्षेत्रों के 10,000 वर्ग किमी में विस्तृत है।
  • इस रिजर्व में 50 से अधिक चट्टानी मानव आश्रय स्थल हैं, जो लगभग 1500 से 10,000 वर्ष पुराने हैं।
  • वन्यजीव: इस रिजर्व में बाघ, तेंदुआ, भौंकने वाले हिरण, चित्तीदार हिरण, सांभर, चौसिंघा, भारतीय गौर, ब्लू बुल, जंगली बिल्ली आदि पक्षियों, सरीसृपों और मछलियों की कई प्रजातियां पायी जाती हैं।

वनस्पति:

  • इस रिजर्व में साल, सागौन, बहेड़ा, पलाश, महुआ, जामुन, साजा, बीजा, तेंदू, अर्जुन, सेमल, आदि वृक्ष की प्रजातियाँ पायी जाती हैं।

सतपुड़ा पर्वत :

  • यह भारत के मध्य भाग में स्थित एक पर्वतमाला है,जो नर्मदा एवं ताप्ती की भ्रंश घाटियों के मध्य स्थित है।  
  • इस पर्वत श्रृंखला का विस्तार राजपीपला पहाड़ी, महादेव पहाड़ी एवं मैकाल श्रेणी के रूप में पश्चिम से पूर्व की ओर है। 
  • पूर्व में इसका विस्तार छोटा नागपुर पठार तक है। 
  • यह एक ब्लाक पर्वत है, जो मुख्यत: ग्रेनाइट एवं बेसाल्ट चट्टानों से निर्मित है। 
  • इस पर्वत श्रेणी की सर्वोच्च चोटी धूपगढ़ (1350 मीटर) है, जो महादेव पर्वत पर स्थित है। सतपुड़ा रेंज के मैकाल पर्वत में स्थित अमरकंटक पठार से नर्मदा तथा सोन नदियों का उद्गम होता है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख टाइगर रिजर्व :-

  • कान्हा टाइगर रिजर्व
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
  • पेंच टाइगर रिजर्व
  • पन्ना टाइगर रिजर्व
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
  • संजय डुबरी टाइगर रिजर्व
  • वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से किस टाइगर रिजर्व में 10,000 साल पुरानी एक रॉक पेंटिंग मिली? 

(a)  कान्हा टाइगर रिजर्व

(b)  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

(c)  सतपुड़ा टाइगर रिजर्व

(d)  संजय डुबरी टाइगर रिजर्व

उत्तर: (c)   

                                     
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR