New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

‘ए-हेल्प' कार्यक्रम (A-HELP program)

प्रारंभिक परीक्षा ‘ए-हेल्प' कार्यक्रम (A-HELP program)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3  

चर्चा में क्यों

 भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग ने झारखंड में10 अक्तूबर, 2023 को 'ए-हेल्प' (Accredited Agent for Health and Extension of Livestock Production program) कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

HELP-program

प्रमुख बिंदु 

  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एजेंटों के रूप में शामिल करके सशक्त बनाना है जो रोग नियंत्रण, पशु टैगिंग और पशुधन बीमा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • यह योजना किसानों के दरवाजे पर पशु चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच को बढ़ाएगी और पशु सखियों को सशक्त बनाएगी, जो सामाजिक-आर्थिक प्रगति के लिए महिला शक्ति के महत्वपूर्ण एकीकरण को चिह्नित करेगी।
  • पशुपालन और डेयरी विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बीच एक समझौता ज्ञापन के माध्यम से 'ए-हेल्प' पहल बिहार, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड सहित विभिन्न भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जा रही है। 
  • यह योजना केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है।
  • 'ए-हेल्प' समुदाय-आधारित महिला कार्यकर्ता समूह हैं जो स्थानीय विभागीय गतिविधियों में पशु चिकित्सकों की सहायता करने, पशुपालकों को उद्यमिता विकास के लिये ऋण लेने में मदद करने, आवेदन भरने जैसे कार्य करती हैं।
  • भारत सरकार द्वारा परिकल्पित ए-हेल्प योजना के अंतर्गत महिलाओं को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन से संबंधित गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिये चुना गया है।
  • ये विभिन्न योजनाओं को लागू करने और ज़मीनी स्तर पर किसानों को जानकारी प्रदान करने में सहायता करती हैं।
  • इसके अंतर्गत प्रशिक्षित ए-हेल्प कार्यकर्ता पशुओं में विभिन्न संक्रामक रोगों की रोकथाम करने, राष्ट्रीय गोकुल मिशन (RGM) के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान, पशुओं की टैगिंग और पशु बीमा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
  • यह पहल झारखण्ड में पशुधन स्वास्थ्य, विस्तार सेवाओं और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे संभावित रूप से पशुधन उत्पादकता और ग्रामीण विकास में सुधार देखने को मिलेगा।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग ने झारखण्ड में 'ए-हेल्प' कार्यक्रम को 10 अक्तूबर, 2023 को शुरू किया।
  2. 'ए-हेल्प' कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एजेंटों के रूप में शामिल करके सशक्त बनाना है जो रोग नियंत्रण, पशु टैगिंग और पशुधन बीमा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  3. 'ए-हेल्प' योजना केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक   

(b) केवल दो 

(c) सभी तीन  

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : 'ए-हेल्प' कार्यक्रम क्या है? 'ए-हेल्प' कार्यक्रम के प्रमुख निहितार्थों का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: पीआईबी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR