New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

टीकाकरण के पश्चात् रक्त में एक दुर्लभ थक्का

(प्रारंभिक परीक्षा: सामान्य विज्ञान। मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र 3; विषय-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी-विकास एवं अनुप्रयोग तथा दैनिक जीवन पर इसका प्रभाव)

संदर्भ

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, यूरोपीय देशों सहित विभिन्न देशों द्वारा ‘एस्ट्राज़ेनेका कोविड वैक्सीन’ के प्रयोग पर अस्थाई रूप से रोक लगाए जाने के बाद भी कुछ देशों में इसका प्रयोग किया जा रहा है।
  • जर्मनी स्थित पॉल-एरलिच- संस्थान के वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन लोगों का टीकाकरण किया गया है, उनमें से कुछ के मस्तिष्क में रक्त के दुर्लभ थक्के बनने की स्थिति दृष्टिगत हुई। मस्तिष्क में रक्त के थक्के बनने की इस प्रक्रिया को ‘सेरेब्रल वेनस थ्रॉम्बोसिस’ के नाम से जाना जाता है।
  • विदित है कि इस संस्थान की सिफारिशों के पश्चात् जर्मनी ने यूरोपीय दवा एजेंसियों द्वारा इस टीके की पूर्ण समीक्षा किये जाने तक टीकाकरण को पूर्णतः रोक दिया था। एस्ट्राज़ेनेका के उपयोग को अस्थाई तौर पर निलंबित करने वाला डेनमार्क पहला देश है, जिसके पश्चात आइसलैंड, नॉर्वे, बुल्गारिया, स्वीडन तथा लातविया द्वारा इसके उपयोग पर रोक लगाई गई।

सेरेब्रल वेनस थ्रॉम्बोसिस (Cerebral Venous Thrombosis)

  • जब मस्तिष्क में उपस्थित ‘सेरेब्रल शिराओं’ में रक्त के थक्के बनने लगते हैं तो उसे ‘सेरेब्रल वेनस थ्रॉम्बोसिस (Cerebral Venous Thrombosis) या ‘सेरेब्रल शिरा संबंधी घनास्त्रता के रूप में जाना जाता है। यह शिरा, मस्तिष्क से रक्त प्रवाहित करने का कार्य करती है।
  • यदि ‘सेरेब्रल शिराओं’ में रक्त एकत्र होने लगता है, तो इससे मस्तिष्क के ऊतकों में रक्त का रिसाव होना प्रारंभ हो जाता है। इसके कारण रक्तस्राव या गंभीर मस्तिष्क सूज़न की स्थिति उत्पन्न होने लगती है।
  • सामान्य तौर पर शरीर में नियमित रक्त प्रवाह में रुकावट के कारण रक्त का थक्का जमने की स्थिति उत्पन्न होती है, परंतु सेरेब्रल वेनस थ्रॉम्बोसिस एक असामान्य स्थिति है। इसके लिये कई कारक उत्तरदायी हैं, जिनमें अतिरिक्त एस्ट्रोजन का उपयोग; निर्जलीकरण; कान, गर्दन व त्वचा का संक्रमण; प्रोटीन की कमी; सिर पर आघात या चोट; मोटापा; कैंसर; ट्यूमर आदि शामिल हैं।
  • गर्भावस्था तथा अन्य रक्त विकार जैसे कम जोखिम कारकों से भी रक्त के थक्के बन जाते हैं। इससे शरीर व मस्तिष्क में रक्त प्रवाह प्रभावित होता है।
  • शिशुओं में होने वाला संक्रमण, जिसमें विशेष रूप से कान का संक्रमण सबसे सामान्य है, ‘सेरेब्रल वेनस थ्रॉम्बोसिस’ का प्रमुख कारण है। कुछ मामलों में इसके कारणों का पता नहीं चल पाता है, किंतु यदि सही समय पर उपचार नहीं किया जाता है तो इसके परिणाम घातक हो सकते हैं।

लक्षण

  • मस्तिष्क में रक्त के थक्के की स्थिति के आधार पर इसके लक्षण भिन्न-भिन्न होते हैं। हालाँकि, गंभीर सिरदर्द, धुंधली दृष्टि, जी मिचलाना आदि इसके सामान्य लक्षणों में शामिल हैं।
  • अधिक गंभीर स्थिति में वाक्-विकृति, निस्तब्धता, दुर्बलता जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

उपचार

  • इस रोग से निदान के लिये ‘एंटीकोआग्यूलेशन’ (Anticoagulation) का उपयोग मुख्य उपचार के रूप में किया जाता है। ‘एंटीकोआग्यूलेंट्स’ रक्त को पतला करने वाला रासायनिक पदार्थ है, जो रक्त के थक्के बनने से रोकता या कम करता है तथा इसमें लगने वाले समय में वृद्धि कर देता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X