New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM July End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 28th July 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM July End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 28th July 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM

एडफाल्सीवैक्स मलेरिया वैक्सीन

चर्चा में क्यों है?

  • भारत ने मलेरिया के सबसे घातक परजीवी Plasmodium falciparum के खिलाफ एक नई स्वदेशी वैक्सीन ‘एडफाल्सीवैक्स (EdFalciVax)’ का विकास प्रारंभ किया है।

प्रमुख बिंदु:

  • यह वैक्सीन अभी पूर्व-नैदानिक चरण में है और इसमें संक्रमण को रोकने के साथ-साथ सामुदायिक संचरण को कम करने की क्षमता पाई गई है। 
  • एडफाल्सीवैक्स का विकास भारत सरकार के दो प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है:
    • भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR)यह भारत में चिकित्सा अनुसंधान की शीर्ष संस्था है जो सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर कार्य करती है।
    • राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान (NII)यह संस्थान जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) के अंतर्गत कार्य करता है और प्रतिरक्षा विज्ञान में अनुसंधान करता है।

एडफाल्सीवैक्स क्या है?

  • एडफाल्सीवैक्स एक बहु-चरणीय, पुनः संयोजक, काइमेरिक मलेरिया वैक्सीन है। 
  • इसे खास तौर पर मलेरिया के सबसे खतरनाक प्रकार Plasmodium falciparum के खिलाफ तैयार किया जा रहा है।
  • यह वैक्सीन परजीवी के दो प्रमुख चरणों को लक्षित करती है-
    • पहला, जब परजीवी मानव शरीर में प्रवेश करता है।
    • दूसरा, जब यह मच्छर के माध्यम से समुदाय में फैलता है। 
  • इस प्रकार, यह वैक्सीन न केवल व्यक्ति को संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करेगी, बल्कि मलेरिया के प्रसार को भी रोकेगी।

वैक्सीन के उद्देश्य

  • एडफाल्सीवैक्स का मुख्य उद्देश्य मलेरिया की रोकथाम और उन्मूलन में योगदान देना।
  • Plasmodium falciparum संक्रमण से व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली को सशक्त बनाना।
  • मलेरिया परजीवी के मच्छर-जनित सामुदायिक प्रसार को बाधित करना।
  • मलेरिया मुक्त भारत अभियान को गति देना।
  • स्वदेशी जैव प्रौद्योगिकी नवाचार को बढ़ावा देना।

 मलेरिया के बारे में

  •  मलेरिया एक परजीवीजनित रोग है, जो प्लास्मोडियम नामक परजीवी से होता है।
  • यह मच्छर (एनोफिलीज़ मादा मच्छर) के काटने से फैलता है।
  • भारत में प्लास्मोडियम विवैक्स और प्लास्मोडियम फैल्सीपेरम प्रमुख हैं।

लक्षण

  • तेज़ बुखार और ठंड लगना
  • सिरदर्द, उल्टी, मांसपेशियों में दर्द
  • पसीना आना, थकान
  • गंभीर मामलों में अंग विफलता, मृत्यु

 रोकथाम के उपाय

  • मच्छरदानी का उपयोग
  • जलभराव रोकना
  • स्क्रीन लगे दरवाज़े और खिड़कियां
  • समय पर निदान और उपचार

भारत में मलेरिया की स्थिति

  • WHO की World Malaria Report 2023 के अनुसार, भारत ने दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में सबसे अधिक प्रगति की है।
  • भारत का लक्ष्य है 2030 तक मलेरिया मुक्त देश बनना।
  • भारत सरकार की पहल
    • राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NVBDCP)
    • मलेरिया मुक्त भारत अभियान (Malaria Elimination Programme)

प्रश्न. ‘एडफाल्सीवैक्स’ (EdFalciVax) किस रोग के लिए विकसित की जा रही है?

(a) डेंगू

(b) मलेरिया

(c)  टाइफाइड

(d) टीबी 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR