New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

"एडॉप्टैक्सोलोटल" अभियान ("Adoptaxolotl"campaign)

प्रारम्भिक परीक्षा – "एडॉप्टैक्सोलोटल" अभियान
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

चर्चा में क्यों 

  • प्रदूषण और ट्राउट से प्रतिष्ठित प्रजातियों को बचाने के लिए मेक्सिको में "एडॉप्टैक्सोलोटल" अभियान शुरू किया गया है।

Adoptaxolotl-campaign

प्रमुख बिंदु 

  • मेक्सिको के राष्ट्रीय स्वायत्त विश्वविद्यालय के पारिस्थितिकीविदों ने सैलामैंडर (Salamander) की एक प्रतिष्ठित, लुप्तप्राय मछली जैसी प्रजाति एक्सोलोटल (Axolotl) के संरक्षण प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए "एडॉप्टैक्सोलोटल" अभियान को फिर से शुरू किया है।
  • इस अभियान का उद्देश्य लुप्तप्राय मछली जैसी प्रजाति एक्सोलोटल का संरक्षण करना है। 
  • इस अभियान को धन संचय करने के मार्ग के रूप में उपयोग किया जा रहा है।   
  • इस अभियान के तहत लोगों से छोटे एक्सोलोटल या "जल राक्षसों" (water monsters) को गोद लेने के लिए कम से कम 600 पेसोस (लगभग $35) की मांग की जाती है।
  • कम पैसे में, दानकर्ता किसी एक प्राणी के लिए वर्चुअल डिनर खरीद सकते हैं।

एक्सोलोटल प्रजाति की वर्तमान स्थिति

  • यह जीव की हाल ही में लोकप्रियता में वृद्धि के बावजूद, मेक्सिको में एक्सोलोटल की लगभग सभी 18 प्रजातियाँ गंभीर रूप से लुप्तप्राय हैं।
  • यह जीव जल प्रदूषण, एक घातक उभयचर कवक और गैर-देशी इंद्रधनुष ट्राउट के कारण खतरे में हैं।
  • मैक्सिकन एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा ज़ोचिमिल्को में वर्ष 2003 में किए गए एक अध्ययन में प्रत्येक वर्ग किमी के लिए औसतन 6,000 एक्सोलोटल पाए गए; जबकि वर्ष 2015 में किये गए सर्वेक्षण के अनुसार, यह संख्या घटकर 36 हो गई है।
  • एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन के अनुसार, वर्तमान में 1000 से भी कम मैक्सिकन एक्सोलोटल बचे हुए हैं।

एक्सोलोटल (Axolotl):

Axolotl

  • यह एक उभयचर सैलामैंडर की प्रजाति है जो बाघ सैलामैंडर से संबंधित है। इसे वाक् फिश के नाम से भी जाना जाता है । यह प्रजाति मूल रूप से मेक्सिको सिटी की ज़ोचिमिल्को झील और चाल्को झील में पायी जाती है। 
  • इस प्रजाति की खोज वैज्ञानिकों द्वारा वर्ष 1964 में किया गया था। 

विशेषता   

  • यह जीव जरूरत पड़ने पर अपना दिमाग, रीढ़ की हड्डी, दिल और हाथ-पैर फिर से उत्पन्न कर सकता है 
  • यह जीव अपनी पूरी जिंदगी न्यूरोंस को विकसित करता रहता है। 

महत्व

  • यह प्रजाति मेक्सिको की एक सांस्कृतिक प्रतीक है।
  • यह जीव जेनेटिक अध्ययन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 
  • वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि इस प्रजाति में ऊतकों की मरम्मत तथा कैंसर की रिकवरी का रहस्य छिपा हो सकता है।

इस प्रजाति के विलुप्त होने का कारण 

  • शहरीकरण, जल प्रदूषण, एक घातक उभयचर कवक और गैर-देशी इंद्रधनुष/ रेनबो ट्राउट का अत्यधिक होना आदि हैं।

मैक्सिकन सरकार द्वारा इसके बचाव के लिए किये जा रहे प्रमुख कार्य:- 

  • इसके बचाव के लिए मैक्सिकन सरकार ने हाल ही में अपने पर्यावरण विभाग के लिए 11% फंडिंग कटौती को मंजूरी दे दी है।
  • पिछले वर्ष 2022 के एडोप्टैक्सोलोटल अभियान के तहत 450,000 पेसोस ($26,300) से अधिक राशि जुटाई गई थी।
  • जिससे प्रायोगिक बंदी प्रजनन कार्यक्रम और मेक्सिको सिटी के दक्षिणी क्षेत्र ज़ोचिमिल्को की प्राचीन एज़्टेक नहरों में निवास स्थान को बहाल करने का प्रयास किया गया।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- एक्सोलोटल (Axolotl)के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. यह एक उभयचर सैलामैंडर की प्रजाति है जो मूल रूप से मेक्सिको सिटी की ज़ोचिमिल्को झील और चाल्को झील में पायी जाती है। 
  2. इस प्रजाति की खोज वैज्ञानिकों द्वारा वर्ष 1964 में किया गया था। 
  3. यह जीव जरूरत पड़ने पर अपना दिमाग, रीढ़ की हड्डी, दिल और हाथ-पैर फिर से उत्पन्न कर सकता है। 

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- "एडॉप्टैक्सोलोटल" अभियान ("Adoptaxolotl"campaign) क्या है? इसके विशेषताओं की व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR