New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

चंद्रमा की आयु 

प्रारम्भिक परीक्षा – चंद्रमा
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

चर्चा में क्यों 

  • वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्रमा की आयु पहले के अनुमान से 40 मिलियन वर्ष अधिक है।

age-of-the-moon

प्रमुख बिंदु 

  • वर्ष 1972 में नासा द्वारा भेजे गये चन्द्रमा पर अपोलो 17 के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा  चन्द्रमा पर एकत्र किये गए सूक्ष्म चंद्र क्रिस्टल की जाँच करने से पता चला है कि चंद्रमा की आयु 4.46 अरब वर्ष है अर्थात 40 मिलियन वर्ष अधिक । 
  • वैज्ञानिकों के अनुसार, मंगल ग्रह के आकार की एक विशाल वस्तु, पृथ्वी से टकराई थी, जिसके परिणामस्वरूप पृथ्वी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा टूट गया जिससे चंद्रमा का निर्माण हुआ। 
  • इस टक्कर से उत्पन्न ऊर्जा ने चंद्रमा की चट्टान को पिघला दिया, जो अंततः चंद्रमा की सतह पर जम गया।
  • जैसे ही चन्द्रमा की सतह पर स्थित मैग्मा ठंडी और ठोस हुई, उससे जिरकोन नामक सिलिकॉन क्रिस्टल का निर्माण हुआ। 

जिरकोन क्रिस्टल (Zircon Crystals)

  • जिरकोन क्रिस्टल में रेडियोधर्मी यूरेनियम होता है, जो कुछ प्रक्रियाओं के पश्चात् सीसे में परिवर्तित हो जाता है, इसलिए वैज्ञानिक जिरकोन क्रिस्टल में सीसा और यूरेनियम की मात्रा को मापकर चट्टान के नमूने की उम्र निर्धारित करते हैं।

जिरकोन क्रिस्टल से संबंधित विशेष तथ्य 

  • जिरकोन नेसोसिलिकेट्स के समूह से संबंधित एक खनिज है तथा जिरकोनियम धातु का एक प्रमुख स्रोत है। इसका रासायनिक नाम ज़िरकोनियम (IV) सिलिकेट है। इसका रासायनिक सूत्र ZrSiO₄ है।
  • ज़िरकोनियम सामान्यतः सिलिकेट्स के पिघलने में बनता है । 
  • इस धातु में चतुष्कोणीय क्रिस्टल प्रणाली के साथ एक क्रिस्टल संरचना  पायी जाती है। 
  • जिरकोन आमतौर पर पृथ्वी की परत में पाया जाता है। 
  • ज़िरकोनियम रूपांतरित चट्टानों ,फेल्सिक आग्नेय चट्टानों और ग्रेनाइटों चट्टानों में एक खनिज के रूप में पाया जाता है। 
  • यह हीरे के सामान दिखने वाला कठोर प्रकृति का होता है। 
  • यह रेत का एक सामान्य घटक है जिस कारण से यह समुद्र तट की रेत में भी पाया जाता है।
  • यह मुख्य रूप से भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और फ्लोरिडा जैसे देशों में पाया जाता है। 

यह खोज इतना महत्वपूर्ण क्यों है ?

  • यह खोज इतना महत्वपूर्ण  इसलिए है क्योंकि चन्द्रमा पर न तो वायुमण्डल है और न ही जल, तो चन्द्रमा पर किस प्रकार के जीवन की संभावना हो सकती है। यह जानकारी इस खोज के द्वारा प्राप्त होने की संभावना है।

चन्द्रमा से संबंधित विशेष तथ्य 

  • 21 जुलाई 1969 को अमेरिका के अन्तरिक्षयात्री नील आर्मस्ट्रॉंग ने सबसे पहले चन्द्रमा पर अपने कदम रखे। उनके बाद एडविन एल्डरिन चन्द्रमा पर उतरे।
  • राकेश शर्मा अंतरिक्ष मे जाने वाले भारत के पहले ओर विश्व के 138वें व्यक्ति थे।
  • वर्ष 1984 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और सोवियत संघ के इंटरकॉस्मिक कार्यक्रम (Intercosmic Program of the Soviet Union)के एक संयुक्त अंतरिक्ष अभियान के अंतर्गत राकेश शर्मा अंतरिक्ष में 8 दिन रहे थे।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में वैज्ञानिकों ने चन्द्रमा की नवीनतम आयु का पता लगाया है ?

(a) 4.44 अरब वर्ष

(b) 4.45 अरब वर्ष

(c) 4.46 अरब वर्ष

(d) 4.47 अरब वर्ष 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न -  वैज्ञानिकों द्वारा चन्द्रमा तथा अन्य ग्रहों पर किये जा रहे खोज, इतना महत्वपूर्ण क्यों है? विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR