New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM July End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 28th July 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM July End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 28th July 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM

IRDAI के नए अध्यक्ष बने अजय सेठ

चर्चा में क्यों ?

  • केंद्र सरकार ने पूर्व वित्त सचिव अजय सेठ को भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
  • मार्च 2025 में पूर्व अध्यक्ष देबाशीष पांडा के कार्यकाल की समाप्ति के बाद से यह पद रिक्त था।

अजय सेठ के बारे में

  • वह 1987 बैच के कर्नाटक कैडर के IAS अधिकारी हैं।
  • हाल ही में वित्त सचिव और आर्थिक मामलों के सचिव रह चुके हैं।
  • 3 दशक से अधिक का प्रशासनिक अनुभव जिसमें वित्तीय नीति, सार्वजनिक निवेश, बुनियादी ढांचा वित्तपोषण जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
  • शैक्षणिक योग्यता:
    • मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक  
    • बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री  

भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण  (IRDAI)

  • इसकी स्थापना भारतीय बीमा विनियमन और विकास अधिनियम, 1999 के तहत की गई थी।
  • इसका मुख्यालय हैदराबाद (तेलंगाना) में स्थित है और यह भारत की बीमा कंपनियों का प्रमुख नियामक निकाय है।
  • IRDAI का मुख्य उद्देश्य है – बीमा क्षेत्र का सुव्यवस्थित विकास, पारदर्शिता और बीमा धारकों के हितों की रक्षा।
  • यह संस्था बीमा कंपनियों को लाइसेंस जारी करती है, उनके उत्पादों की निगरानी करती है और उपभोक्ता शिकायतों का समाधान करती है।
  • IRDAI में अध्यक्ष का कार्यकाल
    • कार्यकाल: 3 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो)।
    • नियुक्ति का आदेश वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है।

प्रश्न. हाल ही में IRDAI के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

(a) देवब्रत पांडा

(b) टी.वी. सोमसुंदरम

(c) अजय सेठ

(d) राजीव कुमार

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR