New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

अल मरमूम डेजर्ट कंजर्वेशन रिजर्व (Al Marmoom Desert Conservation Reserve)

प्रारम्भिक परीक्षा:

अल मरमूम डेजर्ट कंजर्वेशन रिजर्व

मुख्य परीक्षा:

सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ

  • यह रिजर्व संयुक्त अरब अमीरात का सबसे बड़ा बिना बाड़ वाला प्रकृति रिजर्व है, जो पर्यटकों को रेतीले परिदृश्यों का पता लगाने, टीलों के माध्यम से साइकिल चलाने के रोमांच और जंगली पिकनिक का आनंद लेने के लिए प्रसिद्ध है। 

Al-Marmoom-Desert

प्रमुख बिंदु 

  • इस रिजर्व में समृद्ध वनस्पतियों और जीवों, जिनमें गज़ेल्स और ओरिक्स जैसे स्तनधारी, सरीसृप और प्रवासी पक्षी पाए जाते हैं।
  • इस रिज़र्व में मोहम्मद बिन राशिद सोलर पार्क स्थित है, जो इस क्षेत्र की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना है।

अल मरमूम डेजर्ट कंजर्वेशन रिजर्व:- 

  • यह संयुक्त अरब अमीरात में पहला बिना बाड़ वाला प्रकृति संरक्षण रिजर्व है। 
  • यह दुबई के अमीरात के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 10% सैह अल सलाम रेगिस्तानी क्षेत्र में स्थित है। इस रिजर्व में आर्द्रभूमि, अल कुंद्रा झील आदि पाए जाते हैं।

Desert-conservation-reserve

  • अल मरमूम डेजर्ट कंजर्वेशन रिजर्व का उद्देश्य :- रिजर्व के सतत विकास और प्रबंधन का अध्ययन करने की सुविधा के साथ-साथ टिकाऊ इकोटूरिज्म के लिए एक केंद्र के रूप में कार्य करना तथा इस क्षेत्र को विशेष पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन प्रथाओं का मुख्य स्रोत बनाना है।

इस रिजर्व में पाए जाने वाली प्रमुख प्रजातियां :- 

  • यह रिज़र्व 40 हेक्टेयर (99 एकड़) रेगिस्तानी क्षेत्र में विस्तृत है। 
  • यहाँ पर सरीसृपों की 26 प्रजातियां , स्तनधारियों की 9 और पौधों की 39 प्रजातियां पायी जाती हैं। 
  • यहाँ लुप्तप्राय 19 पशु प्रजातियों के साथ-साथ 300 से 500 राजहंस और 360 से अधिक(158 प्रवासी) अन्य पक्षियों की प्रजाति पायी जाती हैं।
  • यहाँ पर स्टेपी ईगल और एशियन होबारा जैसी लुप्तप्राय प्रजातियाँ भी पायी जाती हैं। 
  • इस रिजर्व में दुर्लभ प्रजातियों में मिस्र की नाइटजर कैप्रिमुलगस एजिपियस और विशाल स्किपर तितली कोएलिएड्स एंचिस जुकुंडा पाये जाते हैं, जो यमन के सोकोट्रा द्वीप की मूल निवासी हैं। 
  • यहाँ पर वन्य जीव चिकारे और ऊँट पाए जाते हैं। यहाँ पर लुप्तप्राय अरेबियन ऑरेक्स पाया जाता है जिसे संयुक्त अरब अमीरात में लगातार प्रजनन कार्यक्रमों के तहत बचा लिया गया है।
  • रिजर्व में लेकलैंड जो आपस में जुड़े दिलों के आकार की लव लेक भी स्थित है।इसके अतिरिक्त यहाँ अल कुद्रा झील भी पाए जाते हैं। 
  • दुबई एस्ट्रोनॉमी ग्रुप द्वारा अक्सर अल मरमूम में तारा अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं क्योंकि इस क्षेत्र में प्रकाश प्रदूषण बहुत कम या बिल्कुल नहीं है। 
  • इस रिजर्व में सरुक अल हदीद पुरातत्व स्थल स्थित है। 

सरुक अल हदीद पुरातत्व स्थल:-

  • इसकी खोज वर्ष 2002 में दुबई के शासक मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने की थी, इन्होंने अपने हेलीकॉप्टर में साइट पर उड़ान भरते समय असामान्य टिब्बा संरचनाओं को देखा था। 
  • इस स्थल के उत्खनन से लगभग 3000 साल पुरानी लौह युग की प्रमुख कलाकृतियाँ पायी गयीं हैं।जिस पर ऊपरी पुरापाषाण और नवपाषाण युग के साक्ष्य मिले हैं। 
  • सरुक अल हदीद में खोदी गई कलाकृतियों में कांस्य, तांबे और लोहे के उपकरण और हथियार, सोने के आभूषण, मोती, मिट्टी के बर्तन, पत्थर के बर्तन और मुहरें मिली हैं। मेटलवर्कर के उपकरण और अधूरी वस्तुओं से पता चलता है कि यह साइट पहले एक उत्पादन केंद्र थी।

सांस्कृतिक विरासत :-

  • इस रिजर्व में स्थित मार्मूम हेरिटेज विलेज में क्षेत्र की जीवंत सांस्कृतिक विरासत के तहत  इस गांव को बकरी के बाल जैसी टिकाऊ सामग्री का उपयोग करके बनाया गया है। 

ऊँट दौड़ उत्सव :-

  • इस रिजर्व के अन्दर सर्दियों के मौसम में बेडौइन सांस्कृतिक परंपरा के अंतर्गत ऊँट दौड़ उत्सव का आयोजन भी किया जाता है।   
  • इस उत्सव में प्रतिभागी अपने पसंदीदा ऊंटों का उत्साह बढ़ाने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ इकट्ठा हो कर अपने सांस्कृतिक अनुभव का आनंद लेते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से अल मरमूम डेजर्ट कंजर्वेशन रिजर्व किस देश में  स्थित है?

(a)  भारत 

(b)  दुबई 

(c)  ओमान 

(d) सऊदी अरब 

 उत्तर: (b)


मुख्य परीक्षा प्रश्न:- संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में स्थित अल मरमूम डेजर्ट कंजर्वेशन रिजर्व की विशेषताओं की चर्चा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR