New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अमोनियम नाइट्रेट

रूस से अमोनियम नाइट्रेट (AN) के आयात में तीव्र वृद्धि के कारण भारतीय घरेलू उर्वरक कंपनियों को नुकसान हुआ है। 

अमोनियम नाइट्रेट के बारे में 

  • अमोनियम नाइट्रेट का रासायनिक सूत्र NH4NO3 है और यह अमोनिया एवं नाइट्रिक एसिड का एक लवण है। इसका उपयोग उर्वरकों एवं विस्फोटकों में व्यापक रूप से किया जाता है।
  • यह एक रंगहीन क्रिस्टलीय पदार्थ है (गलनांक 169.6 °C या 337.3 °F) और पानी में अत्यधिक घुलनशील है। 
  • ठोस अमोनियम नाइट्रेट को सीमित स्थान में गर्म करने पर विस्फोट हो सकता है, इसलिए इसके शिपमेंट एवं भंडारण पर सरकारी नियम लागू किए गए हैं।

भारत में अमोनियम नाइट्रेट की क्षमता 

  • भारत में अमोनियम नाइट्रेट की प्रति वर्ष 10.96 लाख टन की स्थापित क्षमता है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स, गुजरात नेशनल फर्टिलाइजर एवं नेशनल फर्टिलाइजर सहित बड़ी उर्वरक कंपनियों द्वारा अतिरिक्त 10.19 लाख टन प्रति वर्ष की क्षमता भी स्थापित की जा रही है। 
  • इस वर्ष की शुरुआत में कोल इंडिया ने ओडिशा में अमोनियम नाइट्रेट का संयंत्र स्थापित करने के लिए बी.एच.ई.एल. (BHEL) के साथ एक संयुक्त उद्यम पर हस्ताक्षर किया है। 

सरकार ने हाल ही में अफ्रीकी देशों से अमोनियम नाइट्रेट के आयात पर सीमा शुल्क 7.5% से बढ़ाकर 10% कर दिया है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X