अमृत वृक्ष आंदोलन 

प्रारम्भिक परीक्षा – पर्यावरण संरक्षण
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-3

संदर्भ

  • असम सरकार ने ज्यादातर वाणिज्यिक पेड़ों के पौधों के साथ राज्य के हरित आवरण को बढ़ाने के अभियान के दौरान नौ विश्व रिकॉर्ड  बनाने का प्रयास करने के लिए वृक्षारोपण अभियान चला रही है।
  • अमृत वृक्ष आंदोलन  नामक इस अभियान में 1 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य भर में हजारों लोगों ने भाग लिया।

Amrit-vriksha

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के अनुसार, "वृक्षा रोपड़ के द्वारा लगाये गये वृक्षों में से यह सुनिश्चित होना चाहिए कि इनमें से कम से कम 80% पौधे शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन  की प्राप्ति में योगदान करने के लिए जीवित रहें ।" 
  • असम सरकार 2024 में 8 करोड़ पौधे और 2025 में 10 करोड़ पौधे लगाकर अपने ही रिकॉर्ड में सुधार करेगी।

विशेष तथ्य

  • इस अभियान में विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, चाय बागान कार्यकर्ता, सरकारी अधिकारी, पुलिस और वन बटालियन एवं राज्य की आम जनता के सदस्य आदि शामिल होंगें।
  • असम सरकार के अनुसार, वृक्षा रोपण अभियान के तहत 9 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का भी प्रयास किया गया। 
  • यह प्रयास इस प्रकार है- पौधों का सबसे बड़ा सर्पिल; एक दिन में एक ही स्थान पर सबसे अधिक संख्या में पौधे वितरित किए गए; अधिकांश पेड़ 1 घंटे में लगाए गए; 24 घंटे में लगाए गए सर्वाधिक पेड़; 100 लोगों की टीम द्वारा 1 घंटे में लगाए गए अधिकांश पौधे; सबसे बड़ा रोपित वृक्ष मोज़ेक; पेड़ लगाते लोगों का सबसे बड़ा फोटो एलबम; उनकी सुरक्षा के लिए पेड़ लगाने की सबसे अधिक प्रतिज्ञाएँ ली गईं। 
  • असम सरकार ने, असम ग्रीन मिशन के शुभारंभ के माध्यम से, 5 वर्षों की अवधि में राज्य के हरित आवरण को 2% यानी 36% से 38% तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।
  • असम के मेगा वृक्षारोपण अभियान, "अमृत वृक्ष आंदोलन, 2023" में 53 प्रजाति के पौधों में से एक करोड़ से अधिक पौधों का रोपण शामिल है। 
  • जनभागीदारी मॉडल के तहत 17 सितंबर 2023 को एक दिन में राज्य भर में व्यावसायिक रूप से मूल्यवान प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे, जिससे कई रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। 53 व्यावसायिक रूप से मूल्यवान प्रजातियों के 1.46 करोड़ पौधे जुटाए गए हैं।

वृक्षारोपण अभियान से लाभ 

  • यह पहल राज्य में वृक्ष अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी और लकड़ी आधारित उद्योग क्षेत्र में नए निवेश को आकर्षित करेगी क्योंकि इसके तहत लगाए गए पेड़ों से अगले 5-10 वर्षों की अवधि में राज्य की अर्थव्यवस्था में 5000 करोड़ रुपये  से अधिक जुड़ने की उम्मीद है। 
  • इस अभियान के तहत 47,34,465 लाभार्थियों ने मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण किया है, पौधों के रोपण पर प्रति लाभार्थी 100 रुपये का प्रोत्साहन  डीबीटी मोड के माध्यम से भुगतान किया जायेगा तथा टाइम-स्टैंप अपलोड करने पर प्रति लाभार्थी 200 रुपये का अनुवर्ती प्रोत्साहन का भुगतान किया जायेगा । 
  • असम सरकार के मेगा वृक्षारोपण अभियान  से पर्यावरण संरक्षण के दीर्घकालिक लाभ मिलने और लोगों के स्वास्थ्य में सुधार के अलावा स्वच्छ और हरित विकास के लिए देश के मिशन को बढ़ावा मिलेगा।

पर्यावरणीय लाभ

  • वृक्षारोपण का सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि वे कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन का आदान-प्रदान करते हैं। 
  • वृक्ष वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हानिकारक गैसों को न केवल अवशोषित करते हैं बल्कि जल प्रदूषण को भी नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वातावरण को ताजगी मिलती है।
  • वृक्ष मृदा क्षरण/कटाव को रोकते है तथा भूमिगत जल स्तर को बनाये रखते हैं।

सामाजिक लाभ

  • पेड़ों पर फल लगते हैं जो पक्षियों, जानवरों और मनुष्यों के लिए भोजन का कार्य करते हैं।  वृक्ष गर्मी को कम करने में मदद करते हैं। 

निष्कर्ष

  • अधिक से अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। यह सही समय है जब हम वृक्षारोपण के महत्व को पहचाने और इस दिशा में जितना हो सके उतना योगदान करने की जिम्मेदारी ले सकें। 
  • वृक्षारोपण के द्वारा ही हम धरती पर अपने अस्तित्व की रक्षा कर सकते है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित में से दिये गये कथनों पर विचार कीजिए :

  1. असम सरकार द्वारा अमृत वृक्ष आंदोलन अभियान के तहत 1 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य रखा गया है।
  2. असम के मेगा वृक्षारोपण अभियान तहत 17 सितंबर 2023 को 53 प्रजाति के पौधों का रोपण किया जायेगा । 
  3. असम सरकार द्वारा वृक्षारोपण से अगले 5-10 वर्षों की अवधि में राज्य की अर्थव्यवस्था में 5000 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व आने की उम्मीद की गई है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

 (a) केवल एक

 (b) केवल दो

 (c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर:(c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : जलवायु  परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव को वृक्षारोपण कैसे कम कर सकता है चर्चा कीजिए?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT