New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अमाइलॉइडोसिस बीमारी

चर्चा में क्यों 

हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ को अमाइलॉइडोसिस नामक दुर्लभ रोग के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

क्या है अमाइलॉइडोसिस 

  • यह दुर्लभ रोग एक असामान्य प्रोटीन अमाइलॉइड के कारण होता है जो अंगों के आकार और कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। 
  • अमाइलॉइड हृदय, मस्तिष्क, गुर्दे, प्लीहा या शरीर के अन्य अंगों में एकत्रित हो सकता है जिससे उस अंग की विफलता से जीवन पर खतरा उत्पन्न हो जाता है।  
  • अमाइलॉइड सामान्य रूप से शरीर में नहीं पाया जाता है लेकिन इसे कई अलग-अलग प्रकार के प्रोटीन से बनाया जा सकता है। कभी-कभी यह जीन में उत्परिवर्तन के कारण भी विकसित होता है लेकिन आमतौर पर इसका कारण अज्ञात रहता है।

लक्षण एवं उपचार 

  • इस रोग के लक्षण इस बात पर निर्भर करते है कि शरीर में अमाइलॉइड प्रोटीन कहाँ एकत्रित हो रहा है। इस रोग के लक्षणों में गंभीर थकान, वजन कम होना, त्वचा के रंग में परिवर्तन, जीभ की सूजन, सांस लेने में कठिनाई, आंखों के आसपास की त्वचा में बैंगनी धब्बे, चोट के बाद सामान्य से अधिक खून बहना, जीभ की सूजन, हाथ या पैर में झुनझुनी आदि शामिल है।  
  • इस रोग का निदान करने के लिये इकोकार्डियोग्राम, परमाणु हृदय परीक्षण या यकृत अल्ट्रासाउंड आदि सामान्य परीक्षण हैं। इस रोग का उपचार कीमोथेरेपी से किया जाता है। कैंसर कोशिकाओं को मारने या उन्हें बढ़ने से रोकने के लिये उपयोग की जाने वाली कुछ दवाएं अमाइलॉइडोसिस वाले लोगों में असामान्य प्रोटीन बनाने वाली कोशिकाओं के विकास को रोक सकती हैं। इसके अतिरिक्त,  अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण से भी इस रोग का उपचार किया जा रहा है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR