New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

'एंड्रोग्राफिस थेनिएंसिस' (Andrographis theniensis)

प्रारम्भिक परीक्षा – 'एंड्रोग्राफिस थेनिएंसिस' (Andrographis theniensis)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी)

संदर्भ

तमिलनाडु के अनुसंधानकर्ता द्वारा पश्चिमी घाट में एंड्रोग्राफीस पौधों की नई की प्रजातियों की खोज की गई है।

Andrographistheniensis

'एंड्रोग्राफिस थेनिएंसिस' पौधा :-

  • इस पौधे को तमिलनाडु के थेनी जिले में खोजा गया है।
  • इस पौधे का नाम थेनी जिले के नाम पर 'एंड्रोग्राफिस थेनिएंसिस' रखा गया है।
  • इस पौधे को भरत सिम्हा यादव द्वारा खोजा गया है। 
  • इस खोज को इंटरनेशनल नॉर्डिक जर्नल ऑफ बॉटनी में प्रकाशित किया गया था। 

विशेषता:-

  • एंड्रोग्राफीस एक उष्णकटिबंधीय एशियाई प्रजाति का पौधा है।

Andrographis

  • यह पौधा एंड्रोग्रैफिस मेगामलायना जैसा दिखता है।
  • इस पौधे की विशेषता चमकदार पत्तियां और तना, नौ शिराओं/ नसों वाले निचले होंठ हैं। 
  • भारत में इस पौधे की लगभग 25 प्रजातियाँ पायी जाती हैं। 
  • यह भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और पश्चिमी हिमालय की मूल प्रजाति है।
  • एंड्रोग्राफिस टैक्सा दक्षिणी भारत में पश्चिमी और पूर्वी घाट में पाए जाते हैं। 

उपयोग  :-

  • इस पौधे का उपयोग पारंपरिक रूप से सर्दी, खांसी, बुखार, पीलिया, दस्त, हृदय और यकृत रोगों जैसी विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है।

महत्व:-

  • यह पौधा भारत की समृद्ध जैव विविधता को प्रदर्शित करता है। 
  • पश्चिमी घाट विश्व स्तर पर अपने विविध पारिस्थितिक तंत्र के लिए जाने जाते हैं।

पी भरत सिम्हा यादव:-

  • यह वानापर्थी जिले के वीपंगंदला मंडल के कलवरला गांव के निवासी हैं। 
  • यह वर्तमान में मदुरै के मदुरा कॉलेज में पीएचडी कर रहे हैं ।
  • यह 'दक्षिणी पश्चिमी घाट में लुप्तप्राय पेड़ों के पादप प्रजनन जीवविज्ञान' पर शोध कर रहे हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- 'एंड्रोग्राफिस थेनिएंसिस के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. यह एक शीतोष्णकटिबंधीय एशियाई प्रजाति का पौधा है।
  2. इसकी विशेषता चमकदार पत्तियां और तना, नौ शिराओं/ नसों वाले निचले होंठ हैं। 
  3. इस पौधे का उपयोग औषधीय प्रणालियों में किया जाता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- पश्चिमी घाट में पाए जाने वाले एंड्रोग्राफिस थेनिएंसिस पौधे की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR