New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अर्जेंटीना ब्रिक्स ब्लॉक में शामिल नहीं होगा

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, ब्रिक्स
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ-

  • अर्जेंटीना की भावी विदेश मंत्री डायना मोंडिनो ने 30 नवंबर, 2023  को कहा कि अर्जेंटीना विकासशील देशों के ब्रिक्स समूह में शामिल नहीं होगा।

brics-expansion

मुख्य बिंदु-

  • अगस्त, 2023 में दक्षिण अफ्रीका में संपन्न 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मलेन में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने घोषणा की थी कि अर्जेंटीना, मिश्र, इथिओपिया, मिश्र, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को संगठन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। 
  • इस बीच अर्जेंटीना ने निमंत्रण अस्वीकार कर दिया और ब्रिक्स ब्लॉक में शामिल नहीं होगा। 
  • सभी देशों की पूर्ण सदस्यता 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होने वाली है।

 ब्रिक्स(BRICS) के बारे में -

  • ब्रिक्स दुनिया की पाँच सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है।
  • ब्रिक्स अंग्रेज़ी के अक्षर B R I C S से बना वो शब्द है, जिसमें हर अक्षर एक देश का प्रतिनिधित्व करता है।
  • ये देश हैं- ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ़्रीका।

ब्रिक्स नाम किसने दिया-

  • एक ब्रिटिश अर्थशास्त्री जिम ओ'निल ने गोल्डमैन सैक्स में काम करने के दौरान यह शब्द गढ़ा था. तब यह शब्द BRIC था।
  • जब 2010 में दक्षिण अफ़्रीका इस समूह में शामिल हुआ, तो यह BRICS हो गया।
  • ओ'निल ने इस शब्दावली का प्रयोग सबसे पहले वर्ष 2001 में अपने शोधपत्र में किया था।

ब्रिक्स की पहली बैठक -

  • पहली बार 2006 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में जी-8 समूह के शिखर सम्मेलन के साथ ही ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन यानी ब्रिक के नेताओं ने पहली बार मुलाक़ात की थी।
  • सितंबर 2006 में जब न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान इन देशों के विदेश मंत्रियों की औपचारिक बैठक हुई तो इस समूह को ब्रिक का नाम दिया गया।
  • वहीं ब्रिक देशों की पहली शिखर स्तर की आधिकारिक बैठक 16 जून 2009 को रूस के येकेतरिनबर्ग में हुई।
  • इसके बाद 2010 में ब्रिक का शिखर सम्मेलन ब्राज़ील की राजधानी ब्राजिलिया में हुई. इसी वर्ष इससे दक्षिण अफ़्रीका के जुड़ने के साथ यह ब्रिक से ब्रिक्स बन गया।
  • दक्षिण अफ़्रीका अप्रैल 2011 में चीन के सान्या में आयोजित इस समूह के तीसरे शिखर सम्मेलन में पहली बार शामिल हुआ।
  • ब्रिक्स का मुख्यालय चीन के शंघाई में है।

ब्रिक्स की सदस्यता-

  • इसका सदस्य बनने के लिए कोई औपचारिक तरीक़ा नहीं है। 
  • सभी सदस्य देश आपसी सहमति से फ़ैसला लेते हैं।
  • 2020 तक नए सदस्यों को इस समूह से जोड़ने के प्रस्ताव पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता था लेकिन इसके बाद इस समूह को विस्तार देने पर चर्चा आरंभ हुई।
  • वर्तमान में अल्जीरिया, अर्जेंटीना, बहरीन, मिस्र, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने इस समूह से जुड़ने के लिए अपने आवेदन दिए हैं, लेकिन 30 नवंबर, 2023  को अर्जेंटीना ने इस समूह में शामिल नहीं होने की घोषणा कर दी।
  • अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश, बेलारूस, कज़ाक़स्तान, मैक्सिको, निकारागुआ, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सेनेगल, सूडान, सीरिया, थाइलैंड, ट्यूनीशिया, तुर्की, उरुग्वे, वेनेजुएला और ज़िम्बाब्वे ने भी इसकी सदस्यता में अपनी रुचि दिखाई है।

ब्रिक्स ब्लॉक की अर्थव्यवस्था-

  • ब्रिक्स देशों की जनसंख्या दुनिया की आबादी का लगभग 40% है और इसका वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में हिस्सा लगभग 30% है।
  • कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रिक्स ब्लॉक के देश वर्ष 2050 तक विनिर्माण उद्योग, सेवाओं और कच्चे माल के प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन जाएंगे।
  • इन विशेषज्ञों का मानना है कि चीन और भारत विनिर्माण उद्योग और सेवाओं के मामले में पूरी दुनिया के प्रमुख आपूर्तिकर्ता हो जाएंगे, जबकि रूस और ब्राज़ील कच्चे माल के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता हो जाएंगे।
  • ब्रिक्स देश आर्थिक मुद्दों पर एक साथ काम करना चाहते हैं लेकिन इनमें से कुछ के बीच कुछ राजनीतिक विवाद भी है। इन विवादों में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद सबसे अहम है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- ब्रिक्स के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. आधिकारिक तौर पर इसकी प्रथम शिखर बैठक 16 जून 2009 को रूस के येकेतरिनबर्ग में हुई।
  2. ब्रिक्स का मुख्यालय रूस के क्रेमलिन में है।
  3. हाल ही में अर्जेंटीना ने ब्रिक्स समूह में शामिल होने पर सहमति व्यक्त की है।

उपर्युक्त में से कितना/ कितने कथन सही है/ हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों

(d) कोई नहीं

उत्तर- (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- ब्रिक्स देश आर्थिक मुद्दों पर एक साथ काम करना चाहते हैं लेकिन इनमें से कुछ के बीच कुछ राजनीतिक विवाद भी है।समीक्षा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X