New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (ASEAN Defence Ministers’ meeting)

प्रारंभिक परीक्षा – आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2 

चर्चा में क्यों

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (ASEAN Defence Ministers’ Meeting-Plus (ADMM-Plus) में भाग लेने के लिए 16 नवंबर 2023 से दो दिनों के लिए जकार्ता(इंडोनेशिया) में शामिल होंगे।

ASEAN-Defence-Ministers-Meeting

प्रमुख बिंदु 

  • आसियान में सर्वोच्च रक्षा सलाहकार और सहकारी तंत्र, (ASEAN Defence Ministers’ Meeting-Plus (ADMM-Plus)एडीएमएम-प्लस के मौके पर, राजनाथ सिंह भाग लेने वाले 18 देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा सहयोग मामलों पर चर्चा करेंगे।
  • यह बैठक दो दिवसीय होगी। इसकी शुरुआत 16 नवंबर को होगी और समापन 17 नवंबर को होगा।
  • एडीएमएम-प्लस आसियान सदस्य देशों - ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस , मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम और इसके आठ संवाद साझेदारों - भारत, अमेरिका, चीन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया , ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
  • एडीएमएम-प्लस(ADMM-Plus) सात विशेषज्ञ कार्य समूहों (Experts Working Groups (EWGs) अर्थात् समुद्री सुरक्षा, सैन्य चिकित्सा, साइबर सुरक्षा, शांति अभियान, आतंकवाद निरोधी(counter-terrorism), मानवीय खदान कार्रवाई(humanitarian mine action)  और मानवीय सहायता(humanitarian assistance) एवं आपदा राहत (disaster relief (HADR) के माध्यम से सदस्य देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाता है।
  • 10वें एडीएमएम-प्लस(ADMM-Plus) के दौरान 2024-2027 चक्र के लिए सह-अध्यक्षों के अगले सेट की भी घोषणा की जाएगी।
  • वर्तमान चक्र में 2021-2024 तक भारत 1992 में आसियान का संवाद भागीदार बना, इंडोनेशिया के साथ एचएडीआर (HADR) पर ईडब्ल्यूजी (EWG)की सह-अध्यक्षता कर रहा है।
  • 2017 से एडीएमएम-प्लस(ADMM-Plus) मंत्री आसियान और प्लस देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सालाना बैठक कर रहे हैं।
  • पहला ADMM Plus 12 अक्तूबर 2010 को वियतनाम के हनोई में  आयोजित किया गया था।

आसियान (ASEAN)

  • दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन दस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का समूह है, जो आपस में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए भी कार्य करते हैं।
  • इसका मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है।
  • आसियान की स्थापना 8 अगस्त 1967 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में की गई थी।
  • इसके संस्थापक सदस्य थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस और सिंगापुर थे।
  • ये दस दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का एक अंतर सरकारी संगठन है।
  • इस संगठन में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. पहला ADMM Plus 12 अक्तूबर 2010 को वियतनाम के हनोई में  आयोजित किया गया था।
  2. आसियान की स्थापना 8 अगस्त 1967 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में की गई थी।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1   

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2  

(d)  न तो 1, न ही 2

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : आसियान क्या है? भारत–आसियान संबंधों की विवेचना कीजिए।

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X