New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

आसियान-भारत का पोषक अनाज महोत्सव, 2023

प्रारम्भिक परीक्षा – आसियान-भारत का पोषक अनाज महोत्सव, 2023
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 2

चर्चा में क्यों  

  • यह महोत्सव इंडोनेशिया में दक्षिण जकार्ता के एक प्रमुख शॉपिंग स्थल कोटा कसाब्लांका मॉल में 22 नवंबर 2023 से शुरू हुआ है।

Grains-Festival-2023

प्रमुख बिंदु 

  • इस महोत्सव को भारतीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से 22 नवंबर से 26 नवंबर 2023 तक आयोजन किया जा रहा है। 
  • उद्देश्य : आसियान सदस्य देशों ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के बीच पोषक अनाज और पोषक अनाज-आधारित उत्पादों के लिए जागरूकता बढ़ाना और बाजार विकसित करना है। 
  • इस महोत्सव में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग भारत से एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहा है। 
  • यह विभाग भारतीय पोषक अनाज इको-सिस्‍टम से जुड़े पेशेवरों के एक विविध समूह का प्रतिनिधित्व करता है। 
  • इसमें शेफ, स्टार्ट-अप, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के विशिष्ट व्यक्ति, राज्य के अधिकारी और अन्य व्‍यक्ति शामिल हैं।

विशेषता 

  • इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण 23 नवंबर से 26 नवंबर तक लाइव कुकिंग कार्यशाला है।

20वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन

  • इस सम्मलेन का आयोजन 07 सितंबर 2023 को इंडोनेशिया के जकार्ता में किया गया था इस सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा और पोषण को मजबूत करने पर चर्चा की गई थी 
  • इसके कार्यान्वयन की दिशा में आसियान-भारत का पोषक अनाज महोत्सव, 2023
  • का आयोजन किया गया है।
  • इस महोत्सव को आयोजन करने का एक उद्देश्य यह भी है कि जलवायु परिवर्तन की स्थिति में भविष्य के लिए पोषक अनाजों को किसान-अनुकूल और टिकाऊ भोजन विकल्प के रूप में रेखांकित किया जाय।

आसियान: 

ASEAN         

  • यह दक्षिण पूर्व एशियाई 10 देशों का एक राजनीतिक और आर्थिक संघ है। 
  • इसकी स्थापना 8 अगस्त 1967 को बैंकॉक, थाईलैंड में की गई थी। इसके संस्थापक देश: इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड हैं। 
  • इन देशों के द्वारा आसियान घोषणा (बैंकॉक घोषणा) पर हस्ताक्षर के साथ इसकी स्थापना की गई थी। 
  • प्रत्येक वर्ष 8 अगस्त को आसियान दिवस मनाया जाता है।
  • उद्देश्य : आसियान के सदस्य देशों में सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में तेजी लाना और न्याय के प्रति सम्मान और संबंधों में कानून के शासन के माध्यम से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना" और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का पालन करना है । 
  • आसियान एशिया-प्रशांत क्षेत्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ जुड़ा हुआ है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र , एससीओ , पीए , जीसीसी , मर्कोसुर , सीईएलएसी और ईसीओ आदि का एक प्रमुख भागीदार है (It is a major partner of the UN, SCO, PA, GCC, MERCOSUR, CELAC, and ECO)। 

भारत - आसियान संबंध

  • भारत ‘लुक ईस्ट’ नीति के तहत, तहत वर्ष 1992 में आसियान का एक क्षेत्रीय भागीदार देश बना था तथा वर्ष 1995 में भारत पूर्ण संवाद भागीदार बना।   
  • भारत-आसियान संबंधों का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को सुविधाजनक बनाना और सदस्य देशों के मध्य शांति और सुरक्षा बनाए रखना है।

भारत के लिए आसियान का महत्व-

  • हिंद महासागर और दक्षिण चीन सागर में बढ़ती चीनी दावेदारी के कारण भारत –आसियान साझेदारी अति महत्वपूर्ण है।
  • इसके लिए भारत और आसियान संगठन मिलकर इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। 
  • इसके अतिरिक्त भारत और आसियान कई संयुक्त सैन्य अभ्यास, सूचनाओं के आदान-प्रदान, आतंकवाद-निरोध में सहयोग आदि कार्य कर रहे हैं। 
  • जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना करने के वैश्विक प्रयास में आसियान और भारत मिलकर प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए आसियान और भारत समुद्री प्रदूषण आदि के निदान पर मिलकर कार्य कर रहे हैं । 
  • नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सौर एवं पवन ऊर्जा विकास पर सहयोग कर रहे हैं। 
  • यह कार्बन उत्सर्जन और जीवाश्म ईंधन पर उनकी निर्भरता को कम करने में मदद कर सकता है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से आसियान-भारत का पोषक अनाज महोत्सव, 2023 का आयोजन कहाँ पर किया गया?

(a)  कंबोडिया 

(b) इंडोनेशिया 

(c)  लाओस 

(d)  मलेशिया 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- आसियान-भारत का पोषक अनाज महोत्सव क्या है? इसके प्रमुख उद्देश्यों की व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X