New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

एशिया-प्रशांत सततता सूचकांक-2021

चर्चा में क्यों

हाल ही में, एशिया-प्रशांत सततता सूचकांक-2021 में चार भारतीय शहरों-बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई ने शीर्ष 20 सतत शहरों की सूची में जगह बनाई है।

प्रमुख बिंदु 

  • इस सूचकांक में बेंगलुरु ने 14वां स्थान प्राप्त किया है। 'गोल्ड' मानक श्रेणी प्राप्त करने वाला यह एकमात्र भारतीय शहर है।
  • भारतीय शहरों में दिल्ली का स्थान दूसरा है, जिसने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 17वां स्थान प्राप्त किया है। इसके पश्चात् हैदराबाद ने 18वां और मुंबई ने 20वां स्थान प्राप्त किया है। गौरतलब है कि इन तीनों शहरों ने रजत मानक श्रेणी हासिल की है।
  • रिपोर्ट के अनुसार भारत में ग्रीन बॉन्ड जारी करने में 523% की वृद्धि हुई है, जो वर्ष 2020 के 1.1 बिलियन डॉलर से बढ़कर वर्ष 2021 में 6.8 बिलियन डॉलर हो गया है।  
  • वर्ष 2021 में जारी किये गए हरित बॉन्ड की कुल राशि के अनुसार भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में छठा सबसे बड़ा देश है। 
  • रिपोर्ट के अनुसार, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में वाणिज्यिक रियल एस्टेट (Commercial Real Estate) में सिंगापुर, सिडनी, वेलिंगटन, पर्थ और मेलबर्न शीर्ष पांच ग्रीन-रेटेड शहर हैं।
  • इस सूचकांक में शहरीकरण के दबाव, जलवायु जोखिम, कार्बन उत्सर्जन और सरकारी पहलों के आधार पर 36 शहरों को शामिल किया गया है। 
  • इस सूचकांक का उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में रियल एस्टेट बाजार के प्रदर्शन को प्रस्तुत करना है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR