New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

बार-हेडेड गूज

पूर्वी भारत में अपनी तरह के पहले अध्ययन में जी.एस.एम.-जी.पी.एस. ट्रांसमीटर से लैस एक बार-हेडेड गूज (Bar-Headed Goose) के प्रवास मार्ग एवं उड़ान पैटर्न का खुलासा हुआ है। यह अध्ययन इस अद्भुत प्रवासी प्रजाति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। 

बार-हेडेड गूज की विशिष्टता

  • बार-हेडेड गूज (Anser indicus) दुनिया के सबसे ऊंचे स्थानों पर उड़ने वाले पक्षियों में से एक माना जाता है। 
  • यह हिमालय के ऊपर प्रवास करते समय 25,000 फीट की ऊँचाई पर उड़ान भर सकता है जहाँ ऑक्सीजन व तापमान का स्तर बेहद कम होता है। 
  • यह प्रजाति मध्य एशिया की मूल प्रजाति है जहाँ यह मुख्य रूप से प्रजनन करती है। ये पक्षी हमेशा जल निकायों के पास रहते हैं। 
  • प्रजनन के मौसम के दौरान ये अत्यधिक ऊँचाई वाली झीलों को पसंद करते हैं जबकि अपने शीतकालीन आवासों में ये मीठे पानी की झीलों, नदियों एवं धाराओं को चुनते हैं।

भौगोलिक क्षेत्र

विवरण

प्रजनन क्षेत्र (मूल)

मध्य एशिया

शीतकालीन आवास

भारत, पाकिस्तान, नेपाल, कजाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, जापान एवं आस-पास के अन्य क्षेत्र

भारत में क्षेत्र

देश के उत्तर-पूर्वी भाग से लेकर दक्षिणी भाग तक विस्तारित 

शारीरिक एवं व्यवहारिक विशेषताएँ

  • रंग-रूप: इस प्रजाति का रंग धूसर एवं सफेद होता है। इसकी सबसे विशिष्ट पहचान इसके सफेद सिर के पिछले हिस्से पर बनी घोड़े की नाल के आकार की दो भूरी-काली धारियाँ हैं।
  • आकार: नर एवं मादा पक्षी दिखने में समान होते हैं। हालांकि, नर पक्षी मादा से थोड़ा बड़ा होता है।
  • प्रजनन: ये प्राय: एकल जीवनसाथी (Monogamous Pairs) बनाते हैं और मौसमी प्रजनन करते हैं।
  • संरक्षण स्थिति: बार-हेडेड गूज को आई.यू.सी.एन. लाल सूची के तहत ‘संकटमुक्त’ (Least Concern) श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR