New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

 AstroSat

प्रारंभिक परीक्षा: AstroSat
मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र:3- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ; देशज रूप से प्रौद्योगिकी का विकास और नई प्रौद्योगिकी का विकास। 

सुर्खियों में क्यों 

  • हाल ही में, इसरो ने वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को एस्ट्रोसैट से डेटा का विश्लेषण करने की अनुमति देने के लिए अवसर की घोषणा (Announcement of Opportunity) की है। 

महत्त्वपूर्ण बिन्दु

एस्ट्रोसैट के बारे में 

 AstroSat

  • यह भारत की पहली समर्पित बहु-तरंगदैर्ध्य अंतरिक्ष वेधशाला है।
  • यह पहला समर्पित भारतीय खगोल विज्ञान मिशन (first dedicated Indian astronomy mission) है। 
  • 28 सितंबर, 2015 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से PSLV द्वारा इसे लॉन्च किया गया था।
  • ISRO Telemetry, Tracking and Command Network (ISTRAC), बेंगलुरु के मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX) में अंतरिक्ष यान नियंत्रण केंद्र, अपने पूरे मिशन काल के दौरान उपग्रह का प्रबंधन करता है। 
  • एस्‍ट्रोसैट मिशन का न्‍यूनतम अवधि लगभग 5 वर्ष है।

उद्देश्य

  • एक्स-रे, ऑप्टिकल और यूवी स्पेक्ट्रल बैंड में एक साथ आकाशीय स्रोतों का अध्ययन करना। 
  • न्यूट्रॉन स्टार और ब्लैक होल वाले बाइनरी स्टार सिस्टम में उच्च ऊर्जा प्रक्रियाओं को समझने के लिए।
  • न्यूट्रॉन सितारों के चुंबकीय क्षेत्र का अनुमान लगाना ।
  • हमारी आकाशगंगा से परे स्थित तारा प्रणालियों में तारा जन्म क्षेत्रों और उच्च ऊर्जा प्रक्रियाओं का अध्ययन करना ।
  • आकाश में नए संक्षिप्त चमकीले एक्स-रे स्रोतों का पता लगाना ।
  • पराबैंगनी क्षेत्र में ब्रह्मांड का एक सीमित गहन क्षेत्र सर्वेक्षण करना।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR