New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

APAAR: ऑटोमोटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री

प्रारंभिक परीक्षा –'APAAR'
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2   

चर्चा में क्यों

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के लिए APAAR  नामक विशिष्ट पहचान पत्र की शुरुआत की।

प्रमुख बिंदु APAAR 

  • APAAR राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 के अनुरूप 'एक राष्ट्र एक छात्र आईडी की अवधारणा के अनुरूप है।
  • APAAR आईडी स्वचालित स्थायी शैक्षणिक खाता रजिस्ट्री  है।
  • यह भारत में छात्रों के लिए एक डिजिटल पहचान प्रणाली होगी ।
  • यह प्री-प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक के छात्रों की शैक्षणिक योग्यता, क्रेडिट स्कोर, प्रमाणपत्र और अन्य शैक्षणिक डेटा को डिजिटल रूप से संग्रहीत करेगा।
  • APAAR आईडी प्रणाली में नामांकन के लिए छात्रों को अपने माता-पिता की सहमति लेनी होगी। 
  • APAAR आईडी 12-अंकीय होगा।
  • नए और मौजूदा दोनों उपयोगकर्ता अपने मोबाइल नंबर, आधार कार्ड का उपयोग करके पंजीकरण करा  सकते हैं।
  • इस पहल का उद्देश्य एक एकीकृत शैक्षिक प्रणाली बनाना, सुरक्षा बढ़ाना और छात्रों के शैक्षणिक डेटा को सुलभ बनाना है।
  • इसकी थीम ‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी’ है एवं  देश में एक ही तरह की स्टूडेंट्स आईडी होगी। 
  • यह आईडी आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड की तरह ही होगा जिसमें स्टूडेंट्स की फुल डिटेल उपलब्ध होगी।
  • वन नेशन, वन स्टूडेंट्स आईडी कार्ड बनाने के संबंध में मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश भी भेज दिए हैं।
  • इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 29 जुलाई, 2023 को अखिल भारतीय शिक्षा समागम (ABSS) में चर्चा हुई थी।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. APAAR केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप 'एक राष्ट्र एक छात्र आईडी की अवधारणा पर आधारित है।
  2. APAAR आईडी 12-अंकीय होगा।
  3. APAAR प्री-प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक के छात्रों की शैक्षणिक योग्यता, क्रेडिट स्कोर, प्रमाणपत्र और अन्य शैक्षणिक डेटा को डिजिटल रूप से संग्रहीत करेगा।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक  

(b) केवल दो 

(c) सभी तीन  

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : ऑटोमोटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री क्या है?ऑटोमोटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री के महत्त्व का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X