New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

अवौस मोटला (Awaous Motla)

प्रारम्भिक परीक्षा – 'अवौस मोटला'
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1और 3

संदर्भ

  • वैज्ञानिकों के द्वारा ओडिशा की महानदी में मीठे पानी की मछली की एक नई प्रजाति की खोज की है।

AwaousMotla

प्रमुख बिंदु 

  • यह खोज ओडिशा सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वित्त पोषित चल रही अनुसंधान परियोजना के दौरान की गई थी। 
  • बरहामपुर विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग और भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई), गोपालपुर द्वारा इस नई प्रजाति का नाम 'अवौस मोटला' रखा गया है।
  • यह प्रजाति 'अवाउस' (ऑक्सुडेर्सिडे) परिवार से संबंधित है, इसलिए इसका नाम 'अवौस मोटला' रखा गया है। 
  • सोनपुर क्षेत्र के मछुआरों ने इस मछली का नाम ' मोटला ' रखा है। 
  • इस मछली के नमूने जून 2022 में सोनपुर और बौध पुल के पास महानदी नदी से एकत्र किए गए थे। 

विशेषता 

  • यह एक मीठे पानी की मछली है जिसे पश्चिमी ओडिशा के बाजारों में अपंजीकृत पाया गया है।  
  • इस मछली का शरीर चमकीले पीले रंग का है और इसका ऊपरी होंठ मांसल है। 
  • स्थानीय मछुआरे 'मोटला' को 600 रुपये प्रति किलो और सूखने पर 800 रुपये प्रति किलो बेचते हैं, इसलिए ये मछली आर्थिक रूप से विशेष महत्व रखती है। 

महानदी (Mahanadi) :

  • यह नदी छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सिंहावा से निकलकर पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व की ओर बहती हुई कटक के निकट बड़ा डेल्टा का निर्माण करते हुए बंगाल की खाड़ी में विलीन हो जाती है। 

महानदी की प्रमुख सहायक नदी  

  • शिवनाथ, हंसदेव, मंड एवं डूब नदियाँ उत्तर की ओर से इसमें आकर मिलती हैं तथा  जोंक एवं तेल दक्षिण की ओर से आकर मिलती हैं । 
  • महानदी का जल सिंचाई के कार्य में आता है। 
  • हीराकुण्ड, टिकरपारा बाँध इस नदी पर प्रमुख बहुउद्देशीय परियोजनाएँ हैं।

मैकाल पर्वतमाला छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है। इस पर्वत श्रेणी का सर्वोत्तम शिखर अमरकंटक (1036 मी.) है। जहाँ से सोन,नर्मदा एवं महानदी निकलती हैं ।

  • इस नदी की लंबाई 860 कि.मी. है। इसकी अपवाह द्रोणी महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड तथा ओडिशा में है।
  • कटक महानदी के तट पर स्थित है।
  • महानदी की सबसे बड़ी सहायक नदी शिवनाथ है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : हाल ही में समाचारों में रहा 'अवौस मोटला' ('Awaous Motla')का संबंध किस प्रजाति से है?

(a) मेंढक

(b) सांप

(c) पक्षी

(d) मछली

उत्तर : (d)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : 'अवौस मोटला' ('Awaous Motla') क्या है ? इसकी प्रमुख विशेश्तावों का उल्लेख कीजिए

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR