New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

आयुर्वेद उत्सव अभियान 

प्रारम्भिक परीक्षा – आयुर्वेद उत्सव
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ

  • केंद्रीय आयुष मंत्री ने 10 नवंबर 2023 को 8वें आयुर्वेद दिवस पर 'हर दिन सभी के लिए आयुर्वेद' थीम पर आयुष मंत्रालय के महीने भर चलने वाले आयुर्वेद उत्सव अभियान की शुरुआत की।

Lord-Dhanvantari

प्रमुख बिंदु 

  • आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि के सम्मान में पूरे भारत में आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है। 
  • यह दिवस धनतेरस के साथ भी मेल खाता है, जिसमें अपने और दूसरों के लिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान का आशीर्वाद मांगा जाता है।
  • आयुर्वेद न केवल मानव कल्याण को बढ़ावा देता है बल्कि पर्यावरण, पौधों, जानवरों आदि की भी भलाई करता है। इसलिए, आयुर्वेद दिवस का विषय "एक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद" है। जिसकी टैग लाइन 'हर दिन सभी के लिए आयुर्वेद' है। 
  • हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद' मानव-पशु-पौधे-पर्यावरण इंटरफेस पर केंद्रित है।
  • यह विषय भारत की जी20 प्रेसीडेंसी की थीम 'वसुधैव कुटुंबकम' के अनुरूप है।
  • विषय तीन मुख्य क्षेत्रों पर केंद्रित है: किसानों के लिए आयुर्वेद, छात्रों के लिए आयुर्वेद और जनता के लिए आयुर्वेद।

लाभ

  • समग्र उपचार और स्वस्थ जीवन के विज्ञान, आयुर्वेद की क्षमता का उपयोग करके, वन हेल्थ की चिंताओं को दूर करने के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक क्रांति लाई जा सकती है। 
  • विभिन्न स्वास्थ्य मुद्दों का समाधान करने के लिए हर साल आयुर्वेद दिवस से लोगों के बीच स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ समस्या की रोकथाम और उपचार में आयुर्वेद का महत्व अधिक है।
  • इसमें टिकाऊ कृषि, मानव, पशु, पौधे, वन और जलीय कृषि स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा आदि पर ध्यान केंद्रित करने वाले क्षेत्रों का एक स्पेक्ट्रम शामिल किया गया है। 
  • आयुष मंत्रालय के तहत कुल 12,500 आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 8095 पहले से ही चालू हैं। 

एक महीने तक चलने वाले आयुर्वेद अभियान में शामिल होंगे- 

  • आयुर्वेद संस्थानों में प्रदर्शनी सह मिनी-एक्सपो; अनुसंधान अध्ययन के परिणामों का प्रसार; चिकित्सा शिविर; स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों और कर्मचारियों के लिए जन जागरूकता व्याख्यान; किसानों को सामान्य औषधीय पौधों का वितरण; आम जनता के बीच आयुर्वेद को लोकप्रिय बनाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं; कई अन्य कार्यक्रमों के अलावा रन फॉर आयुर्वेद और द राइडर्स रैली भी शामिल हैं। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न: निम्नलिखित में से 10 नवंबर 2023 को मनाये जाने वाले 8वें आयुर्वेद दिवस का थीम है? 

(a) इस साल सभी के लिए आयुर्वेद

 (b) हर दिन हर घर आयुर्वेद

 (c) पोषण के लिए आयुर्वेद

(d) हर दिन सभी के लिए आयुर्वेद 

उत्तर: (d)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: बढ़ते रोगों के प्रभाव को कम करने में आयुर्वेद की भूमिका को स्पष्ट करें?

स्रोत:PIB

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR