New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

 बैलन डी'ओर 2023 (Ballon d Or 2023)

प्रारंभिक परीक्षा  बैलन डी'ओर 2023 (Ballon d Or 2023)

चर्चा में क्यों 

लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने 8वीं बार बैलन डी'ओर (Ballon d Or) पुरस्कार जीता।

lionel-messi

प्रमुख बिंदु 

  • अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए रिकॉर्ड आठवीं बार बैलन डी'ओर जीता।
  • लियोनेल मेसी 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में बैलन डी'ओर पुरस्कार जीत चुके है।
  • लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना को 36 वर्षों में पहला फीफा विश्व कप खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अर्जेंटीना ने फाइनल में गत चैंपियन फ्रांस को हराया था।
  • कतर में विश्व कप में अर्जेंटीना का प्रदर्शन, जहां लियोनेल मेसी ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए गोल्डन बॉल और सिल्वर बूट (सात गोल और तीन सहायता) अर्जित किए थे, ने उन्हें नॉर्वेजियन स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड को पछाड़कर पुरस्कार हासिल करने में मदद की।
  • रियल मैड्रिड के बेलिंगहैम को सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी नामित किया गया और कोपा ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
  • स्पेन की महिला विश्व कप विजेता और बार्सिलोना की मिडफील्डर ऐटाना बोनमती ने महिलाओं का बैलन डी'ओर जीता।
  • ज्ञातव्य है कि 67वें बैलन डी'ओर पुरस्कार का आयोजन फ्रांस के पेरिस में थिएटर डू चैटलेट में आयोजित किया गया।

बैलन डी'ओर अवार्ड के पिछले 10 विजेता:   

वर्ष

खिलाड़ी

क्लब

2012

लियोनेल मेसी

बार्सिलोना

2013

 क्रिस्टियानो रोनाल्डो

रियल मैड्रिड

2014

 क्रिस्टियानो रोनाल्डो

रियल मैड्रिड

2015

लियोनेल मेसी

बार्सिलोना

2016

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

रियल मैड्रिड

2017

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

रियल मैड्रिड

2018

लुका मोड्रिक

रियल मैड्रिड

2019

लियोनेल मेसी

बार्सिलोना

2020

--

---

2021

लियोनेल मेसी

पेरिस सेंट-जर्मेन

2022

करीम बेंजेमा 

रियल मैड्रिड

2023  

लियोनेल मेसी  

इंटर मियामी 

बैलन डी'ओर अवार्ड:

  • बैलन डी'ओर एक वार्षिक पुरस्कार है, जो फ्रांसीसी पत्रिका 'फ्रांस फुटबॉल' (France Football) द्वारा दिया जाता है।
  • बैलन डी'ओर फुटबॉल जगत के सबसे बड़े अवार्ड मे से एक है।
  • यह खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रतिवर्ष दिया जाता है।
  • दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला फुटबॉल खिलाड़ी इस अवार्ड के लिए चुने जाते हैं।
  • यह अवार्ड फुटबॉल क्लब और राष्ट्रीय टीम के किसी एक खिलाड़ी को उनके साल भर के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है।
  • इसकी शुरुआत 1956 में की गयी थी।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने 8वीं बार बैलन डी'ओर (Ballon d Or) पुरस्कार जीता।
  2. बैलन डी'ओर अवार्ड की शुरुआत1956 में की गयी थी।
  3. स्पेन की महिला विश्व कप विजेता और बार्सिलोना की मिडफील्डर ऐटाना बोनमती ने महिलाओं का बैलन डी'ओर जीता।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

 (a) केवल एक  

(b) केवल दो 

(c) सभी तीन  

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR