हलाल ब्रांडिंग के उपयोग पर प्रतिबंध (Ban on use of Halal branding)

प्रारंभिक परीक्षा – हलाल ब्रांडिंग (Halal branding)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

उत्तर प्रदेश ने खाद्य उत्पादों पर हलाल ब्रांडिंग के उपयोग पर 18 नवंबर 2023 से  प्रतिबंधित किया।

Halal-branding

प्रमुख बिंदु 

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने डेयरी उत्पाद, चीनी, नमकीन, काली मिर्च-पुदीना तेल और खाद्य तेल जैसे खाद्य पदार्थों के हलाल प्रमाणीकरण पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • राज्य खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने कहा कि हलाल ब्रांडिंग  एवं लेबलिंग खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के खिलाफ है।
  • हलाल लेबलिंग उपभोक्ताओं के बीच भ्रम पैदा करती है आदेश में यह भी कहा गया कि उपभोक्ताओं के बीच भ्रम पैदा करना कानून के तहत दंडनीय अपराध है।
  • यह मामला प्रकाश में तब आया जब पुलिस ने 17 नवंबर 2023 को एक कंपनी और कुछ संगठनों के खिलाफ कथित तौर पर बिक्री बढ़ाने के लिए लोगों की धार्मिक भावनाओं का शोषण करने का मामला दर्ज किया।
  • कानून की संबंधित धाराओं के तहत राज्य में सभी हलाल-प्रमाणित खाद्य उत्पादों के निर्माण, भंडारण और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
  • इस मामले को भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र का अपराध), 153ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्यता को बढ़ावा देने), 298 (धार्मिक भावनाएं आहत करने के इरादे से शब्द आदि कहना), 384 (फिरौती), 420 (धोखाधड़ी), 471 (फर्जी दस्तावेज को असली जैसा उपयोग करना) और 505 (लोगों को बेवकूफ बनाने वाले बयान) के तहत दर्ज किया गया।
  • हलाल प्रमाण पत्र जारी करने वाली संस्थाएं हैं: हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई, जमीयत उलेमा हिंद हलाल ट्रस्ट दिल्ली, हलाल काउंसिल आफ इंडिया मुंबई, और जमीयत उलेमा महाराष्ट्र।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. उत्तर प्रदेश ने खाद्य उत्पादों पर हलाल ब्रांडिंग के उपयोग पर 18 नवंबर 2023 को प्रतिबंध लगाया।
  2. हलाल प्रमाण पत्र हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई, जमीयत उलेमा हिंद हलाल ट्रस्ट दिल्ली, हलाल काउंसिल आफ इंडिया मुंबई, और जमीयत उलेमा महाराष्ट्र द्वारा जारी किया जाता है।
  3.  हलाल ब्रांडिंग एवं लेबलिंग खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के अनुरूप है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

 (a) केवल एक    

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों  

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : लेबलिंग खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के खाद्य पदार्थों के प्रमाणीकरण से संबंधित प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख कीजिए।

स्रोत:the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT