New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

बांग्लादेश कालाजार मुक्त पहला देश बना 

प्रारंभिक परीक्षा – कालाजार
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3   

चर्चा में क्यों 

बांग्लादेश को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1 नवंबर 2023 को कालाजार मुक्त विश्व का पहला देश घोषित किया।

who

प्रमुख बिंदु 

  • इससे पहले बांग्लादेश मई 2023 में लिम्फैटिक फाइलेरियासिस से भी मुक्त हो गया था।
  •  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जानकारी दी कि बांग्लादेश से विसरल लीशमैनियासिस(Visceral leishmaniasis) का खतरा अब पूरी तरह खत्म हो चुका है।
  •  इसके साथ ही आंत संबंधी इस बीमारी का सफलतापूर्वक उन्मूलन करने वाला बांग्लादेश दुनिया का पहला देश बन गया है।
  •  गौरतलब है कि विसरल लीशमैनियासिस एक घातक संक्रामक रोग है, जिसका परजीवी बालू मक्खी (सैंडफ्लाई) के जरिए फैलता है।
  • यह  बीमारी न केवल बांग्लादेश बल्कि भारत सहित पूरे दक्षिण एशिया में बहुत आम है।
  •  इस बीमारी को ब्लैक फीवर, काला बुखार, दमदम बुखार, काला ज्वर या कालाजार जैसे अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है।
  • बांग्लादेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान उप-जिला स्तर पर कहीं भी लगातार 10,000 की आबादी पर इस बीमारी के एक से ज्यादा मामले सामने नहीं आए हैं। 
  • यही वजह है कि डब्ल्यूएचओ ने इस बात की औपचारिक घोषणा कर दी है कि बांग्लादेश इस बीमारी से मुक्त हो चुका है।
  • स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक यह इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों का ही नतीजा है कि पिछले एक दशक में दक्षिण-पूर्व एशिया में कालाजार के मामलों में 95 फीसदी की गिरावट आई है। 
  • वर्ष 2022 में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र को 2026 तक कालाजार मुक्त करने के लिए एक रणनीतिक रूपरेखा पेश की गई थी।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषित किया कि मालदीव कुष्ठ रोग से एवं उत्तर कोरिया रूबेला से पूर्ण रूप से मुक्त हो चुकें हैं।

कालाजार

  • यह एक संक्रमण रोग है जिसका परजीवी बालू मक्खी है।
  •  कालाजार लीशमैनियासिस का सबसे घातक रूप है। जो संक्रमित मादा फ्लेबोटोमाइन सैंडफ्लाइज नामक कीट के काटने से फैलता है।
  •  इसके काटने से लीशमैनिया प्रोटोजोआ परजीवी रोगी के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।
  • इस बीमारी में लम्बे समय तक बुखार, वजन कम होना, एनीमिया, रूखी त्वचा, बाल झड़ना के साथ प्लीहा और यकृत में सूजन जैसे लक्षण सामने आते हैं। 
  • डब्ल्यूएचओ के मुताबिक यह मलेरिया के बाद परजीवियों से होने वाली दूसरी सबसे घातक बीमारी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

  • स्वास्थ्य क्षेत्र के लिये संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ (World Health Organization-WHO) की स्थापना 7 अप्रैल, 1948 को हुई।
  • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है।
  • यह एक अंतर-सरकारी संगठन है तथा सामान्यतः  सदस्य राष्ट्रों के स्वास्थ्य मंत्रालयों के सहयोग से कार्य करता है।
  • WHO ने 7 अप्रैल, 1948  से कार्य आरंभ किया, अतः 7 अप्रैल को प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषित किया कि मालदीव रूबेला से एवं उत्तर कोरिया कुष्ठ रोग से पूर्ण रूप से मुक्त हो चुकें हैं।
  2. बांग्लादेश को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1 नवंबर 2023 को कालाजार मुक्त विश्व का पहला देश घोषित किया।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1   

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1, न ही 2 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व स्वास्थ्य तंत्र का सर्वोच्च निकाय है, चर्चा कीजिए।

स्रोत: Down To Earth

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X