New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

बेंगलुरु हवाई अड्डे ने यूनेस्को के 2023 प्रिक्स वर्सेल्स में विशेष पुरस्कार जीता

प्रारम्भिक परीक्षा :– बेंगलुरु हवाई अड्डे ने यूनेस्को के 2023 प्रिक्स वर्सेल्स में विशेष पुरस्कार जीता
मुख्य परीक्षा :- सामान्य अध्ययन, पेपर:-1

संदर्भ

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) के टर्मिनल 2 (T2) को यूनेस्को के 2023 प्रिक्स वर्सेल्स में इंटीरियर के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

KIA

प्रमुख बिंदु 

  • बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) को विश्व के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में से एक के रूप में मान्यता दी गई है। 
  • ऐसा सम्मान पाने वाला यह भारत का एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।       

प्रिक्स वर्सेल्स :-

Prix-Versailles

  • यह संस्था विश्व की सबसे खूबसूरत वास्तुकला और डिजाइन को सम्मानित करती है। 
  • इस संस्था की स्थापना वर्ष 2015 में यूनेस्को द्वारा की गई थी। 
  • यह संस्था हवाई अड्डों, परिसरों, यात्री स्टेशनों, दुकानें, स्टोर, शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्तरां आदि को उनकी खुबसूरत वास्तुकला और डिजाईन के लिए प्रति वर्ष "दुनिया की सबसे खूबसूरत" उपलब्धियों से सम्मानित करती है।

सम्मानित करने का आधार:-

  • किसी भी वास्तुकला और डिजाईन को सम्मानित करने के लिए उसमें नवाचार, रचनात्मकता, स्थानीय विरासत के प्रतिबिंब, पारिस्थितिक दक्षता और सामाजिक संपर्क और भागीदारी के मूल्यों(पारिस्थितिकी, सामाजिक और सांस्कृतिक) को देखा जाता है। 
  • प्रिक्स वर्सेल्स के महासचिव जेरोम गौडैन हैं। 

बेंगलुरु का केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (KIA):-

Bengaluru-Airport

  • बेंगलुरु हवाई अड्डे पर चरण 1 टर्मिनल 2 का उद्घाटन 11 नवंबर, 2022 को किया गया था। 
  • इस हवाई अड्डे में घरेलू उड़ानें 15 जनवरी, 2023 को और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें 12 सितंबर, 2023 को शुरू की गई थीं।
  • यह टर्मिनल लगभग 5,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। 
  • इसे "गार्डन टर्मिनल" या 'बगीचे में टर्मिनल' के नाम से जाना जाता है। 
  • इस नए टर्मिनल का डिज़ाइन बेंगलुरु की विरासत और संस्कृति के सम्मान में बनाया गया  है, जिसे गार्डन सिटी के रूप में भी जाना जाता है। 
  • इस हवाईअड्डे में नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग किया गया है। इसके अतिरिक्त यह हवाईअड्डा, भविष्य की प्रौद्योगिकियों के उपयोग और भारत के "उद्यान शहर" होने के साथ शहर के ऐतिहासिक टैग के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से भारत के किस हवाईअड्डे को यूनेस्को के 2023 प्रिक्स वर्सेल्स में विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

(a) इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (DEL), नई दिल्ली

(b)  केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (BLR), बेंगलुरु 

(c)  छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (BOM), मुंबई

(d)  नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (CCU),कोलकाता

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- यूनेस्को द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिस्थितिकी क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR