New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

यूनेस्को की वैश्विक धरोहर सूची में शामिल हुईं 'भगवद गीता' और 'नाट्यशास्त्र'

चर्चा में क्यों?

हाल ही में प्राचीन भारतीय ग्रंथ, श्रीमद भगवद गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया गया है।

प्रमुख बिंदु:

  • अब तक 14 भारतीय अभिलेख यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किए जा चुके हैं।
  • यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड ने 17 अप्रैल 2025 को पेरिस, फ्रांस में आयोजित बैठक में निर्णय लिया।
  • इस बैठक में 74 नए आलेख रजिस्टर में जोड़े गए।
  • ये आलेख 72 देशों और 4 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से संबंधित हैं।
  • विषयवस्तु की विविधता:
    • वैज्ञानिक क्रांति
    • इतिहास में महिलाओं की भूमिका
    • बहुपक्षवाद के प्रमुख मील के पत्थर
    • कुल आलेखों की संख्या: अब तक 570 आलेख यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल हो चुके हैं।

भगवद गीता के बारे में:

  • श्रीमद भगवद गीता महाभारत के भीष्म पर्व में वर्णित है।
  • महाभारत की रचना महर्षि वेदव्यास ने की थी।
  • गीता में कुल 700 श्लोक और 18 अध्याय हैं।
  • यह संवाद भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच हुआ था।
  • संवाद महाभारत युद्ध की पूर्व संध्या पर हुआ था।
  • गीता में वैदिक, बौद्ध, जैन और चार्वाक परंपराओं का समावेश है।
  • इसे प्राचीन भारतीय बौद्धिक परंपरा का सार माना जाता है।

नाट्यशास्त्र के बारे में:

  • नाट्यशास्त्र की रचना भरतमुनि ने की थी।
  • यह ग्रंथ लगभग दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में लिखा गया।
  • इसमें कुल लगभग 36,000 श्लोक हैं।
  • इसे गंधर्व वेद या नाट्यवेद का सार भी कहा जाता है।
  • यह ग्रंथ नाट्य, अभिनय, रस, भाव और संगीत पर आधारित है।
  • नाट्यशास्त्र को भारतीय रंगमंच, काव्य और नृत्य की नींव माना जाता है।
  • इसका मूल रूप भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट, पुणे में संरक्षित है।

यूनेस्को की विश्व स्मृति के बारे में:

  • यूनेस्को द्वारा 1992 में यूनेस्को मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर शुरू की गई थी।
  • इसका प्राथमिक उद्देश्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्य के अभिलेखों को संरक्षित करना है,
    • ताकि उन्हें बिना किसी बाधा के सभी के लिए सुलभ बनाया जा सके।
  • दस्तावेजी विरासत के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना।

प्रश्न: हाल ही में श्रीमद भगवद गीता और नाट्यशास्त्र को किस सूची में शामिल किया गया?

(a) यूनेस्को का विश्व धरोहर सूची

(b) यूनेस्को का मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर

(c) संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर सूची

(d) भारत की राष्ट्रीय धरोहर सूची

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR