New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत बिल भुगतान प्रणाली

चर्चा में क्यों 

हाल ही में, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारत बिल भुगतान प्रणाली (Bharat Bill Payment System  : BBPS) का दायरा बढ़ाते हुए सीमा पार से बिल भुगतान स्वीकार करने की अनुमति दे दी है।

हालिया निर्णय तथा इसके लाभ

  • इस कदम से अनिवासी भारतीयों (Non-Resident Indians : NRIs) को भारत में अपने परिवारों की ओर से बिल भुगतान करने में सुविधा होगी। 
  • बी.बी.पी.एस. प्लेटफॉर्म पर किसी भी भुगतानकर्ता के बिलों के भुगतान की अनुमति अंत: प्रचालनीय (Interoperable) तरीके से होगी।
  • इसका उद्देश्य अनिवासी भारतीयों और भारत में रहने वाले उनके संबंधियों के लिये बिल भुगतान को सुविधाजनक बनाना है।
  • इसके अतिरिक्त एन.आर.आई. को अब बिल भुगतान करने के लिये भारत में एन.आर.ई. खाता (Non-Residential External Account) रखने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इसके माध्यम से एन.आर.आई. बीमा, बिजली या अन्य किसी भी उपयोगिता का भुगतान भी कर सकेंगे। 

भारत बिल भुगतान प्रणाली

  • भारत बिल भुगतान प्रणाली का स्वामित्व और संचालन भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payment Corporation of India : NPCI) के पास है।
  • यह मानकीकृत बिल भुगतान अनुभवों, केंद्रीकृत ग्राहक शिकायत निवारण तंत्र और समान ग्राहक सुविधा शुल्क सहित अन्य सुविधाओं के लिये एक अंत: प्रचालानीय मंच प्रदान करता है। 
  • वर्तमान में 20,000 से अधिक भुगतान प्राप्तकर्ता इस प्रणाली में शामिल हो गए हैं। साथ ही, आठ करोड़ से अधिक लेनदेन मासिक आधार पर इस प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से संपन्न किये जा रहे हैं। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR