New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत-थाईलैंड के बीच द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास

प्रारंभिक परीक्षा – द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों

भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास के पहले संस्करण का आयोजन 20 से 23 दिसंबर, 2023 तक आयोजित किया गया।

Royal-Thai-Navy

प्रमुख बिंदु 

  • भारत और थाईलैंड के बीच पहले द्विपक्षीय अभ्यास को 'अभ्यास-अयुत्थाया'( Exercise-Ayuththaya) नाम दिया गया है।
  • इसका शाब्दिक अर्थ है 'अजेय' या 'अपराजेय' हैं।
  • यह ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध सांस्कृतिक संबंध तथा  शताब्दियों से चली आ रही साझा ऐतिहासिक कथाओं को साझा करने वाले दो पुराने शहरों भारत के अयोध्या एवं थाईलैंड के ऐतिहासिक नगर अयुत्थाया के महत्व का प्रतीक है।
  • इस नैसैनिक अभ्यास के प्रारंभिक संस्करण में भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित पोत कुलिश (ship Kulish) और आईएन एलसीयू 56 (IN LCU 56) ने भाग लिया।
  • वहीं रॉयल थाई नौसेना की तरफ से हिज़ थाई मेजेस्टी शिप (His Thai Majesty Ship) प्रचुअप खीरी खान (Prachuap Khiri Khan) ने हिस्सा लिया।

Indian-Navy

भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती अभियान का 36वें संस्करण:

  • इससे पहले द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास के साथ ही भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती अभियान (इंडो-थाई कॉर्पेट) का 36वां संस्करण भी आयोजित किया गया था।
  • दोनों देशों की नौसेनाओं के समुद्री गश्ती विमानों ने इस अभ्यास में भाग लिया।
  • भारतीय नौसेना तथा रॉयल थाई नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास की शुरुआत के साथ ही दोनों नौसेनाओं ने परिचालन तालमेल का विस्तार करने की दिशा में कदम उठाया है।
  • इस अभ्यास के दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं ने फायरिंग, सीमैनशिप इवोल्यूशन (seamanship evolutions) एवं सामरिक युद्धाभ्यास (tactical manoeuvres) सहित सरफेस और एंटी-एयर अभ्यास में भाग लिया।
  • भारत सरकार के सागर (SAGAR-Security and Growth for All in the Region) के दृष्टिकोण के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रही है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास के पहले  तथा भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती अभियान के 36वें संस्करण का आयोजन 20 से 23 दिसंबर, 2023 तक आयोजित किया गया था।
  2. भारत और थाईलैंड के बीच पहले द्विपक्षीय अभ्यास को 'अभ्यास-अयुत्थाया'( Exercise-Ayuththaya) नाम दिया गया है।
  3. इस अभ्यास के दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं ने फायरिंग, सीमैनशिप इवोल्यूशन एवं सामरिक युद्धाभ्यास सहित सरफेस और एंटी-एयर अभ्यास में भी भाग लिया।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : भारत-थाईलैंड के बीच द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास भारत और थाईलैंड के बीच संबंधों को नया आयाम दे सकते हैं। विवेचना कीजिए।

स्रोत: pib

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR