खोपरा (Copra)

  • आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने 12 दिसंबर, 2025 को वर्ष 2026 के विपणन सत्र के लिए खोपरा (Copra) के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
  • मिलिंग खोपरा (Medium Quality Copra) के लिए एम.एस.पी. ₹12,027 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। गोल खोपरा (Ball Copra) के लिए एम.एस.पी. ₹12,500 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

  • यह नई दर पिछले सत्र की तुलना में मिलिंग खोपरा के लिए ₹445 प्रति क्विंटल और गोल खोपरा के लिए ₹400 प्रति क्विंटल अधिक है।
  • केंद्र सरका के अनुसार वर्तमान एम.एस.पी. को विपणन सत्र 2014 के एम.एस.पी. से काफी बढ़ाया गया है जो मिलिंग खोपरा के लिए ₹5,250 प्रति क्विंटल और गोल खोपरा के लिए ₹5,500 प्रति क्विंटल रहा। यह वृद्धि क्रमशः 129% और 127% की प्रभावशाली वृद्धि दर्शाती है।

सरकार का लक्ष्य: उत्पादन लागत का 1.5 गुना एम.एस.पी.

  • सरकार ने स्पष्ट किया कि सभी अनिवार्य फसलों का एम.एस.पी. अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के कम-से-कम 1.5 गुना के स्तर पर निर्धारित किया जाएगा। उच्च एम.एस.पी. से न केवल नारियल उत्पादकों को बेहतर लाभकारी लाभ सुनिश्चित होगा, बल्कि यह किसानों को घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नारियल उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए खोपरा उत्पादन बढ़ाने हेतु प्रोत्साहन भी प्रदान करेगा।
  • राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (NAFED) और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत खोपरा की खरीद के लिए केंद्रीय नोडल एजेंसियों (CNA) के रूप में कार्य करना जारी रखेंगे। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT