New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

बिम्सटेक पारंपरिक संगीत महोत्सव 2025

चर्चा में क्यों ?

  • 2025 में पहली बार बिम्सटेक पारंपरिक संगीत महोत्सव का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया गया। 
  • 'सप्तसुर: सात राष्ट्र, एक राग' शीर्षक के साथ यह आयोजन बिम्सटेक (BIMSTEC) सदस्य देशों की संगीत परंपराओं को एक साझा मंच पर प्रस्तुत करता है। 
  • इस सांस्कृतिक पहल की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल 2025 में थाईलैंड में आयोजित बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान की थी।

मुख्य बिंदु:

महोत्सव का आयोजन स्थल और उद्देश्य

  • स्थान: भारत मंडपम, नई दिल्ली
  • उद्देश्य: बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के बिम्सटेक देशों की समृद्ध संगीत परंपराओं को प्रदर्शित करना और सांस्कृतिक संपर्क को बढ़ावा देना।

‘सप्तसुर: सात राष्ट्र, एक राग’ थीम के अंतर्गत प्रतिभागी देश:

  1. भारत
  2. बांग्लादेश
  3. भूटान
  4. म्यांमार
  5. नेपाल
  6. श्रीलंका
  7. थाईलैंड

आयोजनकर्ता संस्था:

  • भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR)

उद्घाटन:

  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर द्वारा उद्घाटन किया गया।
  • कार्यक्रम सभी के लिए निःशुल्क और सार्वजनिक था।

भारत की भूमिका: सांस्कृतिक सेतु के रूप में

  • यह आयोजन भारत की "सांस्कृतिक कूटनीति (Cultural Diplomacy)" को सुदृढ़ करता है, जहाँ संगीत और संस्कृति को क्षेत्रीय सहयोग के माध्यम के रूप में उपयोग किया गया। 
  • यह पहल बिम्सटेक के भीतर 'सॉफ्ट पावर' की भूमिका को दर्शाती है, जो सदस्य देशों के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने में सहायक है।

बिम्सटेक के लिए सांस्कृतिक मील का पत्थर

  • यह महोत्सव बिम्सटेक के इतिहास में पहला सांस्कृतिक आयोजन है, जो भविष्य में सांस्कृतिक सहयोग की संभावनाओं के द्वार खोलता है।
  • यह कार्यक्रम "विविधता में एकता" के सिद्धांत को मूर्त रूप देता है, जो बिम्सटेक की भावना को सशक्त बनाता है।

प्रश्न. बिम्सटेक पारंपरिक संगीत महोत्सव 2025 का आयोजन किस देश में हुआ ?

(a) भारत

(b) नेपाल 

(c) भूटान 

(d) श्रीलंका 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR