New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

बिनसर वन्यजीव अभयारण्य

प्रारम्भिक परीक्षा – बिनसर वन्यजीव अभयारण्य
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ

उत्तराखंड के बिनसर वन्यजीव अभयारण्य में पहली बार बाघ देखा गया है।

Binsar-Wildlife-Sanctuary

प्रमुख बिंदु 

  • बिनसर में बाघ दिखना एक दुर्लभ और महत्वपूर्ण घटना है, क्योंकि बाघ सामान्यतः कम ऊंचाई पर और विभिन्न आवासों में पाए जाते हैं। 

बिनसर वन्यजीव अभयारण्य:-

  • यह वन्यजीव अभयारण्य उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के अल्मोड़ा जिले में 46 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में स्थित है।
  • यह अभयारण्य समुद्र तल से 2250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। 
  • यह अभयारण्य अपनी समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध  है। 

विशेषता:-

  • अभयारण्य का नाम बिंदेश्वर महादेव मंदिर के नाम पर रखा गया है।
  • यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन हिंदू चट्टान मंदिर है, जो अभयारण्य के उच्चतम बिंदु पर स्थित है। 
  • प्राचीन काल में बिनसर चंद राजाओं की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी, जिन्होंने 11वीं से 18वीं शताब्दी ईस्वी तक कुमाऊं पर शासन किया था।

वन्यजीव:- 

  • इस अभयारण्य में तेंदुआ, भौंकने वाले हिरण, जंगली सूअर, हिमालयी काले भालू और पक्षियों की 200 से अधिक प्रजातियाँ पायी जाती हैं।

बाघों की स्थिति रिपोर्ट, 2022

  • यह रिपोर्ट अप्रैल 2023 में जारी किया गया, जिसके अनुसार, भारत में कम से कम 3167 बाघ हैं।
  • मध्य प्रदेश प्रथम स्थान(785 बाघ), उत्तराखंड (560 बाघ) दूसरे स्थान पर है। 
  • उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में लगभग 260 बाघ हैं, इसके पश्चात् राजाजी टाइगर रिजर्व में 54 बाघ हैं। 

विशेष तथ्य 

  • बिनसर में बाघ की मौजूदगी से संकेत मिलता है कि अभयारण्य में एक स्वस्थ शिकार आधार और बड़ी बिल्ली/बाघों  के लिए उपयुक्त वातावरण है। 
  • इससे यह भी पता चलता है कि उत्तराखंड में बाघों की आबादी बढ़ रही है और नए क्षेत्रों में फैल रही है। 
  • वन विभाग के लिए बाघ और उसके आवास की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करना एक चुनौती भी है, क्योंकि अभयारण्य मानव बस्तियों और कृषि भूमि से घिरा हुआ है।
  • बिनसर में बाघ का दिखना भारत में संरक्षण प्रयासों की सफलता का प्रमाण है, जिसमें पिछले कुछ वर्षों में बाघों की आबादी में लगातार वृद्धि देखी गई है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से बिनसर वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?

(a)  लद्दाख 

(b)  उत्तराखंड 

(c)  सिक्किम 

(d)  हिमाचल प्रदेश 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- उत्तराखंड में बाघों की जनसंख्या वृद्धि के प्रमुख कारणों की व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR