New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

बोंगोसागर (Bongosagar): भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 

प्रारंभिक परीक्षा – बोंगोसागर (Bongosagar)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों

विशाखापत्तनम में भारतीय और बांग्लादेश की नौसेनाओं के बीच बोंगोसागर-23 का चौथा संस्करण एवं कॉरपेट (CORPAT) का 5वां संस्करण 7 नवंबर से 9 नवंबर 2023 तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया गया।

Bongosagar

प्रमुख बिंदु 

  • इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाज कुठार, किल्टान और समुद्री गश्ती विमान डोर्नियर के साथ-साथ बांग्लादेश के नौसेना के जहाज अबू बक्र, अबू उबैदाह एवं एमपीए ने अभ्यास में भाग लिया।
  • इसमें संचार, सतह पर गन-शूट, सामरिक युद्धाभ्यास और अन्य अभ्यास किए गए।
  • दोनों नौसेनाओं ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास संयुक्त गश्त की। साथ ही अंतरसंचालनीयता बढ़ाने के लिए समुद्री अभ्यास किया।
  • CORPAT-23 (Coordinated Patrol (CORPAT) में समुद्र में खोज और बचाव परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए पहला मानवीय सहायता तथा आपदा राहत (HADR) अभ्यास भी शामिल किया गया।
  • द्विपक्षीय अभ्यास और समन्वित गश्ती ने दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ और सहयोग को मजबूत किया गया।

बोंगोसागर-23 

  • भारतीय नौसेना और बांग्लादेश नौसेना का द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है। जिसका उद्देश्य समुद्री अभ्यास और संचालन के एक व्यापक स्पेक्ट्रम के माध्यम से जंगी कार्रवाई का अंतर और संयुक्त परिचालन कौशल विकसित करना है।
  •  बोंगोसागर नौसैनिक अभ्यास का पहला संस्करण 2019 में आयोजित किया गया था।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. बोंगोसागर नौसैनिक अभ्यास का पहला संस्करण 2019 में आयोजित किया गया था।
  2. विशाखापत्तनम में बोंगोसागर-23 का चौथा संस्करण एवं कॉरपेट (CORPAT) का 5वां संस्करण 7 नवंबर से 9 नवंबर 2023 को आयोजित किया गया।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1   

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2  

(d)  न तो 1, न ही 2

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न :  द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास के महत्व का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: पीआईबी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X