बोनट मकाक 

प्रारम्भिक परीक्षा – बोनट मकाक
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के एक गांव में हाल ही में 27 बोनट मकाक बंदरों के शव मिले हैं।

bonnet-macaque

प्रमुख बिंदु 

  • यह घटना मानव-बंदर संघर्ष के कारण होने की संभावना है क्योंकि मानव आवास और खेती ने जंगलों पर कब्ज़ा कर लिया है, जिससे वन्यजीवों के लिए बहुत कम जगह बचा है। 
  • भोजन की तलाश में ये बंदर मानव आवास में प्रवेश करते हैं और मानव का शिकार बन जाते हैं। 
  • वर्ष 2019 में तुमकुरु में और वर्ष 2021 में उप्पिनंगडी में इसी तरह की भयावह घटनाएं देखी गई थीं। 
  • पश्चिमी घाट के क्षेत्रों में मानव आवास और खेती कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान, बिलिगिरिरंगना बेट्टा वन्यजीव अभयारण्य, नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान, भीमगढ़ राष्ट्रीय उद्यान और कई अन्य आरक्षित वनों और वन्यजीव अभयारण्यों के वन क्षेत्रों तक विस्तृत हो रही है।
  • जंगलों के सीमांत क्षेत्र नारियल के बागानों और फलों के बगीचों में बदल गए हैं जो जंगलों में भोजन नहीं मिलने पर बंदरों को आकर्षित करते हैं। 

बोनट मकाक 

  • यह मकाक/बंदर 35 - 60 सेमी लंबा होता है,जो गहरे भूरे या सुनहरे पीले रंग का होता है। 
  • यह मकाक/बंदर भारत के लगभग सभी जगहों पर पाए जाते हैं उदाहरण: नागरहोल नेशनल पार्क , मानस राष्ट्रीय उद्यान, पेरियार राष्ट्रीय उद्यान, बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान, बन्नरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान आदि।
  • यह प्रजाति सदाबहार वन, आर्द्र पर्णपाती वन, ग्रामीण एवं शहरी आदि वृक्षों एवं स्थलीय क्षेत्रों में 2000 मीटर तक की ऊँचाई तक पाए जाते हैं।
  • ये मकाक पके फल, बीज, मेवे, फूल, अकशेरूकीय, स्क्वैश, नारियल, मूंगफली, कॉफ़ी बीन्स, चावल और अनाज आदि का सेवन करते हैं। 
  • इनका गर्भधारण काल ​​165 दिन का होता है। इनका जीवनकाल 30 वर्ष से अधिक होता है।

विशेषता :-

  • बोनट मकाक विभिन्न प्रकार के आवासों जैसे सदाबहार ऊंचे जंगल और पश्चिमी घाट पर्वत के शुष्क पर्णपाती जंगल आदि में वृक्षवासी के रूप में पाए जाते हैं। 
  • ये मकाक कई प्राइमेट प्रजातियों के साथ सह-अस्तित्व में हैं, जैसे- नीलगिरि लंगूर (या हुड वाले पत्ते वाले बंदर ट्रेचीपिथेकस जॉनी), शेर-पूंछ वाले मकाक और हनुमान लंगूर (सेमनोपिथेकस एंटेलस) आदि। 

प्रजातियां :- 

  • ये मकाक दो अलग-अलग उप-प्रजातियों गहरे पेट वाले बोनट मकाक (Macaca radiata radiata) और हल्के पेट वाले बोनट मकाक (Macaca radiata diluta) के रूप में पाए जाते हैं। 

खतरा 

  • मानव-वन्यजीव संघर्ष, भोजन का अभाव, शहरीकरण एवं आवासों का विनाश आदि कारणों से ये लुप्तप्राय होते जा रहे हैं।   

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- बोनट मकाक के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. यह मकाक भारत के लगभग सभी जगहों पर पाए जाते हैं।
  2. इस मकाक की दो उप-प्रजातियों, गहरे पेट वाले बोनट मकाक (Macaca radiata radiata) और हल्के पेट वाले बोनट मकाक (Macaca radiata diluta) पायी जाती हैं। 
  3. इनका जीवनकाल 30 वर्ष से अधिक का होता है।

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- मानव-वन्यजीव संघर्ष के होने वाले पारिस्थितिक क्षति की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT