New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पशुधन पर 'बर्प टैक्स'

चर्चा में क्यों

न्यूजीलैंड की सरकार ने पशुधन से होने वाले ग्रीनहाउस गैस (GHGs) उत्सर्जन पर कर लगाने की योजना 'बर्प टैक्स' (burp tax) को समाप्त करने की घोषणा की है। 

क्या है बर्प टैक्स योजना

  • अक्टूबर 2022 में न्यूजीलैंड की तत्कालीन प्रधानमंत्री जैसिंडा एडर्न के नेतृत्व में बर्प टैक्स योजना को पेश किया गया था।
  • उद्देश्य : इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य “डेयरी उद्योग पर कर लगाकर जुगाली करने वाले जानवरों की प्रजातियों से मीथेन उत्सर्जन को कम करना था”।

पशुधन से GHGs उत्सर्जन 

  • गाय, भेड़, बकरी और भैंस जैसे जुगाली करने वाले जानवरों में एक विशेष प्रकार का पाचन तंत्र होता है जो उन्हें भोजन को तोड़ने और पचाने की अनुमति देता है जिसे गैर-जुगाली करने वाली प्रजातियाँ पचाने में असमर्थ होती हैं।
  • जुगाली करने वाले जानवरों के पेट में चार कोष्ठ (four blocks) होते हैं, जिनमें से एक, रुमेन(rumen), उन्हें आंशिक रूप से पचने वाले भोजन को संग्रहीत करने और उसे किण्वित करने में मदद करता है। 
  • आंशिक रूप से पचा हुआ और किण्वित भोजन जानवरों द्वारा फिर से चबाया जाता है और पाचन प्रक्रिया को पूरा करता है।
  • हालांकि, जब घास और अन्य वनस्पतियां रूमेन में किण्वित होती हैं, तो यह मीथेन उत्पन्न करती है, जो एक शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैस है। 
  • गाय और भेड़ जैसे जुगाली करने वाले जानवर मुख्य रूप से डकार (Burp) के माध्यम से इस गैस को छोड़ते हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR