New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

चलो इंडिया अभियान

(प्रारंभिक परीक्षा- योजना एवं कार्यक्रम)

संदर्भ 

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने लंदन में आयोजित वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट के दौरान ‘चलो इंडिया अभियान’ की शुरुआत की। 

अभियान के बारे में 

  • ‘चलो इंडिया अभियान’ भारत में अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक अनूठी पहल है। 
  • इसके तहत भारत सरकार प्रवासी सदस्यों के “मित्रों” को मुफ्त वीजा प्राप्त करने की अनुमति देगी। 
  • इसके तहत प्रत्येक ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारक द्वारा विशेष पोर्टल पर नामित पाँच विदेशी नागरिक निःशुल्क ई-वीजा (बिना शुल्क के प्रदान किया जाने वाला वीजा) के लिए पात्र होंगे। 
    • आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार वर्तमान में लगभग पाँच मिलियन OCI कार्डधारक हैं। 
  • प्रत्येक OCI धारक अधिकतम पाँच लोगों को नामित कर सकता है। हालाँकि उक्त पहल के तहत दिए जाने वाले मुफ्त ई-वीजा की कुल संख्या एक लाख है। 
  • OCI कार्डधारकों को संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और अपने नामित मित्रों का विवरण दर्ज करना होगा। 
    • उचित सत्यापन के बाद उन्हें एक विशिष्ट कोड दिया जाएगा जिसका उपयोग नामित मित्र मुफ्त वीजा प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं। 
  • यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रवासी भारतीयों को अपने मित्रों एवं सहयोगियों को भारत भ्रमण पर लाने तथा भारत को एक पर्यटन स्थल के रूप में ब्रांडिंग करने के लिए दिए गए निमंत्रण का औपचारिक रूप है।

भारतीय पर्यटन की स्थिति 

  • पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 के दौरान कुल 9.5 मिलियन विदेशी पर्यटकों ने भारत का दौरा किया, जिनमें से 0.92 मिलियन ब्रिटेन से थे। 
  • भारत आने वाले पर्यटकों के लिए यूनाइटेड किंगडम तीसरा सबसे बड़ा स्रोत बाजार है। 
    • लगभग 1.9 मिलियन की आबादी के साथ यह सबसे बड़े भारतीय प्रवासियों में से एक है।
  • कोविड-19 महामारी के बाद भारत में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है जो महामारी के पूर्व के स्तर को पुन: नहीं प्राप्त कर सकी है। 
  • वर्ष 2022 और वर्ष 2021 में क्रमशः लगभग 6.19 मिलियन और 1.52 मिलियन विदेशी पर्यटक भारत आए, जबकि वर्ष 2019 में यह संख्या 10.93 मिलियन थी।

आगे की राह

  • यात्रा प्रक्रिया को सरल बनाने, विविध अनुभव प्रदान करने और प्रवासी समुदाय को जोड़ने पर केंद्रित भारत की पर्यटन रणनीति का वैश्विक पर्यटन उद्योग पर दूरगामी प्रभाव पड़ने की संभावना है। 
  • वीज़ा आवश्यकताओं को समाप्त करने के साथ ही यात्रियों के लिए प्रोत्साहन शुरू करके, भारत स्वयं को एक अत्यधिक सुलभ गंतव्य के रूप में स्थापित कर रहा है। 
    • यह कदम यात्रा को सरल बनाने और सीमा पार पर्यटन को बढ़ाने के व्यापक वैश्विक रुझानों के अनुरूप है।
  • यह यात्रियों को समृद्ध इतिहास एवं संस्कृति वाले गंतव्यों तक आसान पहुँच के साथ ही आधुनिक सुविधाएँ, रोमांच, वेलनेस रिट्रीट और अद्वितीय स्थानीय अनुभव भी प्रदान करता है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों विशेष रूप से यूनाइटेड किंगडम से आने वाले पर्यटकों की आमद आतिथ्य उद्योग को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय टूर ऑपरेटरों के लिए नए व्यावसायिक अवसर सृजित करेगी और टिकाऊ यात्रा प्रथाओं को प्रोत्साहन देगी।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR