चंद्रिका टंडन को ग्रैमी पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

  • भारतीय-अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन ने ‘त्रिवेणी’ एल्बम के लिए बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार जीता है।

चंद्रिका टंडन

  • चंद्रिका एक वैश्विक बिजनेस लीडर हैं और पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूयी की बड़ी बहन हैं।
  • उन्होंने यह पुरस्कार दक्षिण अफ्रीकी बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलो वादक इरु मात्सुमोतो के साथ साझा किया।

चंद्रिका टंडन का दूसरा ग्रैमी नामांकन

  • यह चंद्रिका टंडन का दूसरा ग्रैमी नामांकन था। 
  • इससे पहले उन्हें 2009 में ‘सोल कॉल’ एल्बम के लिए नामांकित किया गया था, लेकिन इस बार उन्हें पहली जीत हासिल हुई।

 ‘त्रिवेणी’ एल्बम 

30 अगस्त, 2024 को रिलीज हुए ‘त्रिवेणी’ एल्बम में कुल 7 ट्रैक शामिल हैं:

  1. पाथवे टू लाइट
  2. चेंट इन ए
  3. जर्नी विदिन
  4. एथर सेरेनेड
  5. एंशिएंट मून
  6. ओपन स्काई
  7. सीकिंग शक्ति

ग्रैमी पुरस्कार

  • ग्रैमी पुरस्कार (Grammy Awards) संगीत जगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है, जिसे रिकॉर्डिंग अकादमी (Recording Academy) द्वारा प्रतिवर्ष प्रस्तुत किया जाता है।
  • यह पुरस्कार संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए दिया जाता है और इसे संगीत जगत के "ऑस्कर" के समान माना जाता है।

ग्रैमी पुरस्कार का इतिहास

  • स्थापना: 1959 में हुई थी।
  • पहला समारोह: 4 मई, 1959 को आयोजित किया गया था।
  • आयोजन स्थल: हर साल अमेरिका में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होता है, जैसे लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, आदि।
  • प्रस्तुतकर्ता: नेशनल एकेडमी ऑफ रिकॉर्डिंग आर्ट्स एंड साइंसेज (NARAS), जिसे अब रिकॉर्डिंग अकादमी कहा जाता है।

पुरस्कार श्रेणियां

ग्रैमी पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में दिया जाता है, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • जनरल फील्ड (मुख्य पुरस्कार)
  • एलबम ऑफ द ईयर (Album of the Year)
  • सॉन्ग ऑफ द ईयर (Song of the Year)
  • रिकॉर्ड ऑफ द ईयर (Record of the Year)
  • बेस्ट न्यू आर्टिस्ट (Best New Artist)
  • पॉप, रॉक, जैज़, क्लासिकल, हिप-हॉप, कंट्री, लैटिन, न्यू एज, आदि जैसी विभिन्न संगीत शैलियों में पुरस्कार दिए जाते हैं।
  • तकनीकी और विशेष पुरस्कार
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
  • ग्रैमी हॉल ऑफ फेम अवार्ड
  • बेस्ट म्यूजिक वीडियो

ग्रैमी पुरस्कार का महत्व

  • यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संगीत पुरस्कारों में से एक है।
  • संगीतकारों, गायकों, और संगीत उद्योग से जुड़े अन्य कलाकारों के लिए यह सम्मान और सफलता का प्रतीक है।
  • इस पुरस्कार को जीतने या नामांकन प्राप्त करने से कलाकारों की वैश्विक पहचान बढ़ती है।
  • ग्रैमी पुरस्कार संगीत जगत में प्रतिष्ठा, सम्मान और उत्कृष्टता का प्रतीक है, और यह दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के लिए बेहद खास होता है।

प्रश्न  - भारतीय-अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन ने किस एल्बम के लिए प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार जीता है ?

(a) त्रिवेणी

(b) संगम 

(c) त्रिमूर्ति

(d) त्रिलोक

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT