New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

चंदुबी महोत्सव 

प्रारम्भिक परीक्षा – चंदुबी महोत्सव , चंदुबी झील, राभा जनजाति
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1

चर्चा में क्यों 

यह महोत्सव 1 जनवरी से 5 जनवरी तक असम के कामरूप जिले में मनाया गया।

Chandubi-festival

चंदुबी महोत्सव :-

  • इस महोत्सव का आयोजन असम के कामरूप जिले में चंदुबी झील के पास प्रत्येक वर्ष किया जाता जाता है। 
  • इस महोत्सव को प्रत्येक वर्ष स्थानीय लोगों के आर्थिक सहयोग से आयोजित किया जाता है।

Rabha-tribe

  • इस महोत्सव को राभा हसोंग स्वायत्त परिषद (RHC) के द्वारा 14 वर्षों से मनाया जा रहा है।

चंदूबी महोत्सव के संस्थापक :-

  • इस महोत्सव के संस्थापक और सचिव “अशोक नोंगबाग” हैं। 
  • इन्होंने इस महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2010 में की गई थी।

उद्देश्य :- 

  • इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों को चंदुडी झील को बचाने के लिए लोगों को प्रेरित करना तथा पर्यटन को बढ़ावा देना है।

विशेषता :-

  • इस वार्षिक उत्सव में असमिया संस्कृति और परंपराओं का एक रंगीन प्रदर्शन है, जिसमें लोक संगीत प्रदर्शन, पारंपरिक नृत्य शो, स्थानीय हस्तशिल्प प्रदर्शन और स्वादिष्ट असमिया व्यंजनों के स्टॉल सहित विविध प्रकार की गतिविधियां शामिल होती हैं। 
  • इस महोत्सव में कई आकर्षक जातीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
  • इसमें बागबोल प्रतियोगिता, चागलचारी प्रतियोगिता, खुटीखेल, लेवताना और कई अन्य राभा जनजाति की जातीय खेल प्रतियोगिताएं शामिल होती हैं। 
  • इस महोत्सव में गारो, बोरो, हाजपोंग, बिहू, राभा और कई अन्य जनजातियों के लोक नृत्यों का भी आयोजन किया जाता है।
  • यह महोत्सव स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच भी प्रदान करता है, जिससे आगंतुकों को प्रामाणिक असमिया हस्तशिल्प और स्मृति चिन्ह खरीदने का अवसर मिलता है।
  • यह महोत्सव स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों पर्यटकों को आकर्षित करता है, जो क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देता है।

चंदुबी झील :-

Chandubi-Lake   

  • यह प्राकृतिक झील असम के कामरूप जिले स्थित है।
  • इस झील का निर्माण 12 जून 1897 को असम में आए भूकंप से हुआ था। 
  • यह झील असम और मेघालय से घिरी गारो पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है। यह झील एक प्राकृतिक दर्शनीय एवं पर्यटन स्थल भी है। 
  • इस झील में शीत काल के दौरान प्रवासी पक्षियों आगमन होता है।
  • चंदुबी झील असम सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नौ झीलों चलचला, बिलदारा, कपला और दीपर आदि में से एक है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- चंदुबी महोत्सव के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. इस महोत्सव का आयोजन असम के कामरूप जिले में चंदुबी झील के पास प्रत्येक वर्ष किया जाता जाता है। 
  2. इस महोत्सव की शुरुआत “अशोक नोंगबाग” ने वर्ष 2012 में की गई थी।  
  3. इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों को चंदुडी झील को बचाने के लिए लोगों को प्रेरित करना तथा पर्यटन को बढ़ावा देना है।

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- भारत में आयोजित किये जाने वाले महोत्सव से स्थानीय समुदाय का किस प्रकार से सामाजिक, आर्थिक विकास होता है? चर्चा कीजिए।

स्रोत : HINDUSTAN TIMES 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR