New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को एशियाड में प्रवेश पर रोक

प्रारंभिक परीक्षा- एशियाड
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2  

चर्चा में क्यों

चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के भारतीय वुशू खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार करने के कारण केंद्रीय खेल मंत्री ने एशियाई खेलों का दौरा रद्द कर दिया।

Asiad

प्रमुख बिंदु :

  • चीन के हांगझू में होने वाले एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए अरुणाचल प्रदेश के भारतीय खिलाड़ियों को चीनी सरकार द्वारा प्रवेश देने से इनकार करने के बाद भारत ने अपना विरोध दर्ज कराया है।
  • विदेश मंत्रालय के विरोध स्वरूप केंद्रीय खेल मंत्री ने भी एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए अपना निर्धारित दौरा रद्द कर दिया है।
  • केंद्रीय खेल मंत्री चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा एशियाई खेलों के उद्घाटन के लिए हांगझू की यात्रा करने वाले थे।
  • विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीनी सरकार ने लक्षित और पूर्व-निर्धारित तरीके से अरुणाचल प्रदेश के भारतीय खिलाड़ियों को चीन के हांगझू में 19वें एशियाई खेलों में प्रवेश से वंचित करके उनके साथ भेदभाव किया है।
  • चीन ने लंबे समय से अरुणाचल प्रदेश से संबंधित भारतीयों को 'स्टेपल वीजा' प्रदान किया है और उन्हें पूर्ण वीजा प्रदान नहीं किया है।
  • चीन का दावा है कि अरुणाचल दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा है।
  • स्टेपल्ड वीज़ा का मतलब है कि चीन अरुणाचल पर भारतीय संप्रभुता को अस्वीकार करता है। विदेश मंत्रालय ने भी बयान में इसे खारिज कर दिया।
  • विदेश मंत्रालय ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।

एशियाई खेल

  • एशियाई खेलों को एशियाड के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं।
  • इन खेलों का नियामन एशियाई ओलम्पिक परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद के पर्यवेक्षण में किया जाता है।
  • प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए स्वर्ण, दूसरे के लिए रजत और तीसरे के लिए कांस्य पदक दिए जाते हैं,
  • एशियाई खेलों का शुभारम्भ 1951 में हुआ था।
  • प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन भारत में 1951 में हुआ था, भारत ने  1982 में पुनः इन खेलों की मेज़बानी की। 
  • एशियाई खेलों का मुख्यालय,दिल्ली भारत में है।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. 19वें एशियाई खेलों का आयोजन  हांगझू में होगा है।
  2. प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन भारत में 1951 में हुआ था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1  

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : स्टेपल्ड वीज़ा क्या है ? स्टेपल्ड वीज़ा भारत -चीन संबंधों के बीच विवाद का मुद्दा  बना हुआ है,चर्चा कीजिए।

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR