New
Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM

चीन ने परमाणु हथियार बढ़ाये:रिपोर्ट

प्रारंभिक परीक्षा - स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई-सिपरी)
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र 2 – अंतर्राष्ट्रीय संबंध

चर्चा में क्यों?
nuclear-weapons
  • हाल ही में स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई-सिपरी) द्वारा जारी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने जनवरी 2022 में 350 से जनवरी 2023 में अपने परमाणु हथियारों को 410 तक बढ़ा लिया है।
  • इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन के पास वर्ष 2030 तक अमेरिका और रूस के बराबर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें (आईसीबीएम) हो सकती हैं।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान भी अपने परमाणु हथियार बढ़ा रहे हैं और इसके प्रक्षेपण की नई प्रणालियाँ विकसित कर रहे हैं।
  • रिपोर्ट के अनुसार जहाँ पाकिस्तान भारत को ध्यान में रखकर हथियार विकसित कर रहा है, वहीँ भारत लंबी दूरी की मिसाइलों (पूरे चीन तक पहुँच) के विकास पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है।

किसके पास कितने परमाणु हथियार

  • सिपरी (SIPRI) के अनुमान के अनुसार, भारत का परमाणु हथियार 2022 में 160 से बढ़कर 2023 में 164 वॉरहेड हो गया और पाकिस्तान का 165 से 170 हो गया है।
  • जनवरी 2022 की तुलना में जनवरी 2023 में 12,512 परमाणु हथियार(86 अधिक) की कुल वैश्विक सूची में से लगभग 9,576 संभावित उपयोग के लिए सैन्य भंडार में थे। रूस और अमेरिका के पास सभी वैश्विक परमाणु हथियारों का लगभग 90% हिस्सा है।
  • सिपरी के अनुसार अमेरिका और रूस के संबंधित परमाणु हथियारों (प्रयोग करने योग्य वारहेड्स) का आकार 2022 में अपेक्षाकृत स्थिर रहा, हालांकि यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर दोनों देशों में परमाणु हथियारों के संबंध में पारदर्शिता में कमी आई है।
  • सिपरी के अनुसार नौ परमाणु-सक्षम देशों -संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इज़राइल- के द्वारा 9,576 परमाणु हथियार तैनात या संग्रहीत किए हैं।

stock-pile-count

सिपरी क्या है?

  • स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई-सिपरी) एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है जिसकी स्थापना वर्ष 1966 में हुई थी।
  • इस संस्था का कार्य युद्धों, युद्धक सामग्रियों, हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण के क्षेत्र में शोध करना है और देशों के नीति-निर्माताओं, शोधकर्त्ताओं आदि को आँकड़ों का विश्लेषण और सुझाव उपलब्ध कराना है।
  • इसका मुख्यालय स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में है और इसकी गिनती विश्व के सर्वाधिक विश्वसनीय शोध संस्थानों में की जाती है।

स्रोत:THE HINDU

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR