New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026

अंटार्कटिका पर चीन का पांचवां अनुसंधान स्टेशन

संदर्भ-

  • चीन का अब तक का सबसे बड़ा अंटार्कटिक अभियान, जिसमें दो आइसब्रेकर अनुसंधान जहाज और एक मालवाहक जहाज शामिल है, अंटार्कटिका पर चीन के पांचवें अनुसंधान स्टेशन के निर्माण को पूरा करने के लिए 2 नवंबर,2023 को रवाना हुआ।

station-on-antarctica

मुख्य बिंदु-

  • 460 से अधिक कर्मियों को लेकर यह बेड़ा 2 नवंबर, 2023 को शंघाई और झांगजीगांग (Zhangjiagang) के पूर्वी बंदरगाह से रवाना हुआ।
  • चीन ने दो आइसब्रेकर, ज़ुएलॉन्ग (Xuelong)- 1 और ज़ुएलॉन्ग (Xuelong)- 2 भेजे हैं। इनका चीनी भाषा में अनुवाद "स्नो ड्रैगन" होता है। इसे कर्मियों और रसद आपूर्ति के परिवहन का काम सौंपा गया है।
  • दोनों आइसब्रेकर प्राइडेज़ खाड़ी, दक्षिणपूर्व अंटार्कटिक में अंतरिक्ष यात्री सागर, पश्चिम में रॉस सागर और अमुंडसेन सागर में पर्यावरण सर्वेक्षण भी करेंगे।
  • मालवाहक जहाज का नाम "तियानहुई" या "दिव्य आशीर्वाद" है। यह नए स्टेशन के लिए निर्माण सामग्री से भरा हुआ है।
  • अंटार्कटिक में तैनात चीन के अनुसंधान जहाजों का सबसे बड़ा बेड़ा रॉस सागर के पास चट्टानी द्वीप पर स्टेशन बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसका नामकरण 19 वीं शताब्दी के ब्रिटिश खोजकर्ता के नाम पर रखा गया है।
  • यह स्टेशन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पर सिग्नल इंटेलिजेंस और ऑस्ट्रेलिया के नए अर्नहेम स्पेस सेंटर से लॉन्च किए गए रॉकेटों पर टेलीमेट्री डेटा एकत्र करने के लिए उपयुक्त स्थिति में है।
  • पांच महीने के मिशन में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर एक सर्वेक्षण शामिल है।
  • यह मिशन अंटार्कटिक पर चीन का 40वां मिशन है। यह रसद आपूर्ति पर संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और रूस आदि देशों के साथ भी सहयोग करेगा।
  • प्रशांत क्षेत्र में चीन के पहले स्टेशन ने 2018 में परिचालन शुरू किया था।
  • 1985 से 2014 तक अंटार्कटिका में चीन के चार शोध स्टेशन बने, जो हैं- किंग जार्ज द्वीप पर ग्रेट वाल, लार्समेन हिल्स पर झोंगशान (ZHONGSHAN), डोम ए पर कुनलून, रानी एलीजाबेथ भूमि पर ताईशान।
  • वर्तमान में अंटार्कटिका पर विश्व के 70 स्थायी अनुसंधान केंद्र हैं। ये 29 देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां अमेरिका के 6 और आस्ट्रेलिया के 3 अनुसंधान केंद्र हैं।
  • अंटार्कटिका पर भारत के दो अनुसंधान केंद्र लार्समेन हिल्स पर भारती (2012) और शिरमाकर ओएसिस पर मैत्री (1989) स्थित हैं। दक्षिण गंगोत्री ग्लेशियर पर निर्मित अनुसंधान केंद्र दक्षिण गंगोत्री(1984) का परिचालन बंद कर दिया गया है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में अंटार्कटिका पर चीन ने नए अनुसंधान स्टेशन के निर्माण को पूरा करने के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा अंटार्कटिक अभियान भेजा है। इस बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. यह अंटार्कटिका पर 7वें अनुसंधान स्टेशन का निर्माण करेगा।
  2. इसके अंतर्गत भेजा जाने वाला मालवाहक जहाज "तियानहुई" नए स्टेशन के लिए निर्माण सामग्री से भरा होगा।
  3. यह अंटार्कटिका पर चीन का 40वां मिशन है।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों

(d) कोई नहीं

उत्तर- (b)

    स्रोत- indian express

    « »
    • SUN
    • MON
    • TUE
    • WED
    • THU
    • FRI
    • SAT
    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR