New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

क्लस्टर बम 

प्रारंभिक परीक्षा - क्लस्टर बम  (cluster bomb)
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

चर्चा में क्यों 

 अमेरिका नए सैन्य सहायता पैकेज के रूप में यूक्रेन को क्लस्टर हथियार प्रदान करेगा।

मुख्य बिंदु 

  • क्लस्टर युद्ध सामग्री एक बम है जो हवा में खुलता है और एक विस्तृत क्षेत्र में छोटे-छोटे  ‘बम’ गिराता है।
  • बिडेन प्रशासन ने घोषणा की  है कि वह  $800 मिलियन के नए सैन्य सहायता पैकेज के रूप में यूक्रेन को देगा।
  • इस युद्ध सामग्री को लेकर दुनियाभर में विवाद है। यही कारण है कि दोनों देशों के मानवाधिकार समूहों ने इस तरह के हथियारों का उपयोग बंद करने के लिए आह्वान किया है।

क्लस्टर बम क्या है

cluster-bomb

  • एक क्लस्टर बम असल में सैकड़ों छोटे-छोटे बमों का संग्रह होता है।
  • जब इन बमों को दागा जाता है तब ये बीच रास्ते में फट कर बहुत बड़े इलाके को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे लक्ष्य के आस-पास भारी नुकसान पहुंचता है।
  • इसका इस्तेमाल अधिकतर इंफेंट्री यूनिट या दुश्मन देश की सेना के जमावड़े को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाता है।
  •  रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (आईसीआरसी) के अनुसार, इन्हें विमानों, तोपखानों और मिसाइलों द्वारा दागा जा सकता है।
  • क्लस्टर बमों को हवा और जमीन दोनों जगहों से दागा जा सकता है।
  • क्लस्टर बमों से दागे जाने वाले गोला–बारूद विस्फोट न होने की स्थिति में वर्षों बाद और दशकों  बाद भी खतरा उत्पन्न करतें हैं।

क्लस्टर बम विवादित क्यों हैं

  • 2008 में डबलिन में कन्वेंशन ऑन क्लस्टर म्यूनिशन नाम से  अंतर्राष्ट्रीय संधि अस्तित्व में आई।
  • इस संधि के तहत क्लस्टर बमों को रखने, बेचने या इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई थी।
  •  इस संधि में शामिल देशों को इसे मानने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। 
  • हालांकि, दुनिया के कई देशों ने इस संधि का विरोध किया और इसके सदस्य नहीं बने,जिसमें भारत, रूस, अमेरिका, चीन, पाकिस्तान और इस्राइल शामिल हैं।
  • सितंबर 2018 तक इस संधि पर दुनिया के 108 देश हस्ताक्षर कर चुके हैं।
  • क्लस्टर म्यूनिशन कोएलिशन के अनुसार, 2008 में कन्वेंशन को अपनाने के बाद से 99% क्लस्टर बम के वैश्विक भंडार नष्ट हो चुके हैं।
  • क्लस्टर बमों का उत्पादन और इस्तेमाल प्रतिबंधित है, लेकिन अमेरिका, इराक, उत्तर कोरिया, इस्राइल समेत दुनिया के कई देशों पर इनके प्रयोग करने के आरोप लगते रहे हैं।
  • मानवाधिकार समूहों का कहना है कि आबादी वाले इलाकों में क्लस्टर बमों का इस्तेमाल अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन है क्योंकि ये अंधाधुंध विनाश का कारण बनते हैं। 
  • एक रिपोर्ट के अनुसार, क्लस्टर बम हताहतों में से 60 % लोग रोजमर्रा की गतिविधियों के दौरान घायल हुए हैं जिसमें से एक तिहाई बच्चे हैं।
  • पिछले संघर्षों में, क्लस्टर युद्ध सामग्री की दर बहुत अधिक थी इसी क्रम में हजारों छोटे गैर-विस्फोटित बम छूट गए और दशकों बाद भी लोग मारे गए और अपंग हुए।
  • क्लस्टर बमों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाले एक सम्मेलन में 120 से अधिक देश शामिल हुए हैं, जो हथियारों का उपयोग, उत्पादन, स्थानांतरण या भंडारण नहीं करने और उपयोग के बाद उन्हें खाली करने पर सहमत हुए हैं।

क्लस्टर बम का उपयोग  कहाँ कहाँ किया गया है?

  • क्लस्टर बमों का सबसे पहले प्रयोग द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 1943 में तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी की फौजों द्वारा किया गया  था।
  • दूसरे विश्व युद्ध के बाद के वर्षों में कम से कम 15 देशों ने इनका इस्तेमाल किया है।
  • इनमें इरिट्रिया, इथियोपिया, फ्रांस, इस्राइल, मोरक्को, नीदरलैंड, ब्रिटेन, रूस और अमेरिका शामिल हैं।
  • एक रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 200 प्रकार के क्लस्टर बम बनाए जा चुके हैं।
  • अमेरिका ने खाड़ी युद्ध के दौरान इस बम का खूब उपयोग किया था।
  • अमेरिका ने अफगानिस्तान युद्ध के दौरान पहाड़ियों में छिपे तालिबान लड़ाको को मारने के लिए अपने लड़ाकू विमानों से भी क्लस्टर बम दागे, जिससे बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए थे।
  • क्लस्टर बम वियतनाम, लाओस, इराक, कंबोडिया, सीरिया सहित कई अन्य देशों में भी तबाही मचा चुका है।
  • फिलीस्तीन भी इस्राइल पर इन बमों के प्रयोग को लेकर कई बार आरोप लगा चुका है।
  • वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में विरोध प्रदर्शन करने वाले लोग बार-बार यह आरोप लगाते हैं।हालांकि इस्राइल ने हमेशा इन आरोपों को नकारा है। 
  • गार्जियन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के आबादी वाले इलाकों में क्लस्टर हथियारों का इस्तेमाल किया है, जिसके कारण कई नागरिकों की मौत हुई है।
  • ह्यूमन राइट्स वॉच के अनुसार, यूक्रेन ने रूस के कब्जे वाले क्षेत्र को फिर से हासिल करने के प्रयासों में भी उनका इस्तेमाल किया है।

यूक्रेन  इन बमों का इस्तेमाल क्यों करना चाहता है?

  • यूक्रेन क्लस्टर बमों पर जोर दे रहा है। उसका तर्क है कि ये हथियार उसके सैनिकों को रूसी ठिकानों को निशाना बनाने और उसके जवाबी हमले में मदद करेंगे। 
  • क्लस्टर बम एक आकर्षक विकल्प है क्योंकि यह यूक्रेन को कम राउंड के साथ अधिक लक्ष्यों को नष्ट करने में मदद करेगा।
  • यूक्रेन को लगभग 300 किमी दूर से रूसी लक्ष्यों पर हमला करने की क्षमता प्राप्त होगी।

क्या क्लस्टर बम का उपयोग करना युद्ध अपराध है?

  • क्लस्टर बमों का उपयोग स्वयं अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं करता है, लेकिन नागरिकों के खिलाफ उनका उपयोग करना उल्लंघन हो सकता है।
  •  किसी भी हमले की तरह, युद्ध अपराध का निर्धारण करने के लिए यह देखना आवश्यक है कि क्या लक्ष्य वैध था और क्या नागरिक हताहतों से बचने के लिए सावधानियां बरती गई थीं।
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2017 में सीरिया के बाद यमन क्लस्टर युद्ध सामग्री के लिए दूसरा सबसे घातक देश था।जहाँ हथियार गिरने के काफी समय बाद तक बच्चे मारे गए हैं या अपंग हो गए हैं, जिनकी वास्तविक संख्या जानना मुश्किल हो गया है।

प्रश्न : हाल ही में चर्चा में रहा  क्लस्टर बम के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. इसका उपयोग सबसे पहले प्रथम विश्व युद्ध में हुआ था।
  2. क्लस्टर बम  सैकड़ों छोटे-छोटे बमों का संग्रह होता है।
  3. 2010 में डबलिन में कन्वेंशन ऑन क्लस्टर म्यूनिशन नाम से अंतरराष्ट्रीय संधि अस्तित्व में आई।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर : (b)  

मुख्य परीक्षा प्रश्न : क्लस्टर हथियार  क्या है ? इनसे संबंधित प्रमुख चिंताओं को रेखांकित कीजिए?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR