New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

भारतीय कपास निगम

भारतीय कपास निगम (Cotton Corporation of India : CCI) ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) परिचालन के अंतर्गत 32.84 लाख बेल कपास की खरीद की, जिससे लगभग 7.25 लाख किसानों को सीधा लाभ हुआ है। 

भारतीय कपास निगम (CCI) के बारे में

  • क्या है : वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र का एक मिनीरत्न उपक्रम 
  • स्थापना : 31 जुलाई, 1970 को कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत
  • उद्देश्य : कपास उगाने वाले सभी क्षेत्रों में कपास किसानों के आर्थिक हितों की सुरक्षा करना और भारत में कपड़ा उद्योग को अच्छी गुणवत्ता वाले कपास की आपूर्ति सुनिश्चित करना 
  • प्रमुख भूमिका : 
    • बिना किसी मात्रात्मक सीमा के मूल्य समर्थन परिचालन करना
    • घरेलू कपड़ा उद्योग की कच्चे माल की जरूरतों को पूरा करने के लिए कपास खरीदना
    • कपास प्रौद्योगिकी मिशन के मिनी मिशन III एवं IV के लिए कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में भी कार्य करना  
    • 12 कपास उत्पादक राज्यों में 400 से अधिक खरीद केंद्रों के साथ अखिल भारतीय स्तर पर कार्य करना 
  • प्रमुख पहल : मूल्य समर्थन संचालन, घरेलू कपड़ा उद्योग के लिए कच्चे माल की खरीद और कस्तूरी कपास भारत कार्यक्रम

इसे भी जानिए!

  • विश्व में कपास उत्पादन में भारत द्वितीय स्थान पर है। 
  • भारत में लगभग 11.7 मिलियन हेक्टेयर भूमि पर कपास की खेती होती है।  
  • वर्ष 2022-23 में भारत ने 343.47 लाख गांठ (5.84 मिलियन मीट्रिक टन) कपास का उत्पादन किया। यह वैश्विक उत्पादन का लगभग 23.83% है। 
  • भारतीय कपास उद्योग लगभग 60 मिलियन लोगों को आजीविका प्रदान करता है। 
  • कपास वस्त्र उद्योग देश में कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता है। 
  • प्रमुख कपास उत्पादक राज्य गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक एवं तमिलनाडु हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR