New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

डेरेचो तूफान (derecho)

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में अमेरिकी राज्य नेब्रास्का, मिनेसोटा और इलिनोइस में डेरेचो नामक एक तूफान प्रणाली की चपेट में आ गए। 
  • 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली इन हवाओं ने विद्युत अवरोध उत्पन्न करने के साथ पर्यावरणीय क्षति पहुँचाई।

डेरेचो क्या है?

  • यह नाम स्पेनिश शब्द 'ला डेरेचा' से लिया गया है, जिसका अर्थ है 'सीधा'
  • यू.एस. नेशनल वेदर सर्विस, डेरेचो को एक व्यापक, लंबे समय तक सीधी रेखा  में चलने वाली आंधी के रूप में वर्णित करता है जो तीव्र गति के साथ गरज वाले तूफानों के बैंड से जुड़ी होती है। 
  • एक बवंडर या चक्रवात के विपरीत, सीधी रेखा के तूफानों में हवाओं की कोई घूर्णन गति नहीं होती है।
  • गर्म-मौसम की घटना होने के कारण, आमतौर पर मई से शुरू होने वाली घटना है, जिसमें अधिकांश तूफान जून और जुलाई में आते हैं। 
  • यह अन्य तूफान प्रणालियों जैसे बवंडर या तूफान की तुलना में एक दुर्लभ घटना हैं।

डेरेचो के दौरान आसमान हरा क्यों हो गया?

  • इस दौरान तेज बारिश वाले तूफान के कारण आसमान का रंग हरा हो जाता है, ऐसा मौजूद भारी मात्रा में जल व प्रकाश के मध्य अंतरक्रिया के कारण होता है।
  • बड़ी बूंदे और ओले प्रकाश के प्रकीर्णन का कार्य करते हैं, किंतु इससे नीला प्रकाश नहीं फैलता बल्कि नीले रंग की तरंगें बादलों के अंदर चली जाती हैं और फिर दोपहर या शाम के लालपीले रंग से मिल जाती है जिसके कारण आसमान हरे रंग का दिखाई देने लगता है।
  • डेरेचो ज्यादातर मध्य और पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका में पाए जाते हैं। 
  • 2010 में, रूस ने पहले डेरेचो का उल्लेख किया था। यह जर्मनी,  फिनलैंड और हाल ही में बुल्गारिया और पोलैंड में भी पाए गए हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR