New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

मोरक्को में आया विनाशकारी भूकम्प 

प्रारम्भिक परीक्षा – भूकंप , मरकेली पैमाना , रिक्टर पैमाना, भूकंप के कारण, प्लेट विवर्तनिकी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1

संदर्भ

  • मोरक्को में 8 सितम्बर2023 को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जो देश में पिछले लगभग 120 साल में आया सबसे विनाशकारी भूकम्प है।

earthquake

प्रमुख बिंदु 

  • मोरक्को में आए भूकम्प से अपार जन-धन की क्षति हुई है। 
  • भूकंप के बाद मोरक्को सरकार ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। 
  • संयुक्त राष्ट्र, इजराइल तथा अन्य देशों ने , भूकम्प प्रभावित मोरक्को सरकार की सहायता  करने का आश्वासन दिया है। 

मोरक्को में भूकंप आने का कारण क्या है?

earthquake-in-morocco

  • यू.एस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, अफ़्रीकी और यूरेशियाई प्लेटों के बीच स्थित होने के कारण मोरक्को के उत्तरी क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। 
  • पूर्वोत्तर मोरक्को के अल होसेइमा में 2004 में  ऐसे ही तेज भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। 
  • इसके अतिरिक्त मोरक्को के पड़ोसी देश अल्जीरिया में 1980 के दौरान इतिहास में सबसे बड़े और सबसे विनाशकारी भूकंप 7.3 तीव्रता  का था।

प्राकृतिक आपदा 

  • आपदा प्रायः एक अनपेक्षित घटना होती है, जो ऐसी ताकतों द्वारा घटित होती है, जो मानव के नियंत्रण में नहीं हैं। 
  • यह थोड़े समय में और बिना चेतावनी के घटित होती है जिसकी वजह से मानव जीवन के क्रियाकलाप अवरुद्ध होते हैं तथा बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान होता है। जैसे- ज्वालामुखी विस्फोट, सुनामी, भूकंप और तूफान आदि । 

भूकंप की उत्पति कैसे होती है?

  • भू-पटल में होने वाले अंतर्जनित आकस्मिक कंपन या संचलन, जिसकी उत्पत्ति प्राकृतिक रूप से भू-तल के नीचे (भू-गर्भ में) होती है, भूकंप कहलाते हैं। 
  • सामान्यतः भूकंप की उत्पत्ति विवर्तनिक क्रिया, ज्वालामुखी क्रिया, समस्थितिक समायोजन के कारण भू-पटल तथा उसकी चट्टानों में संपीडन एवं तनाव के चलते चट्टानों में उथल-पुथल होने के कारण होती है
  • ज्वालामुखी क्रिया द्वारा भू-गर्भ से तप्त मैग्मा, जल तथा गैसें आदि ऊपर निकलने के लिये चट्टानों पर तेजी से धक्के लगाती हैं तथा दबाव डालती हैं जिसके कारण भूकंप उत्पन्न होते हैं। 

भूकंपीय तीव्रता का मापन (Measurement of Earthquake Intensity):

  • भूकंपों की तीव्रता का मापन वर्तमान समय में दो पैमानों के आधार पर किया जाता है- 1. मरकेली पैमाना तथा 2. रिक्टर पैमाना

रिक्टर पैमाना :

  • इसका प्रयोग भूकंपीय परिमाण के मापन के लिये वर्तमान में सर्वाधिक किया जाता है। 
  • इस पैमाने का विकास वर्ष 1935 में अमेरिकी भू-वैज्ञानिक चार्ल्स फ्रांसिस रिचर द्वारा किया गया। 
  • इस पैमाने पर 1 से 9 तक की संख्याएँ अंकित होती हैं। इसमें हर आगे वाली संख्या अपने पीछे वाली संख्या के 10 गुने भूकंपीय परिमाण को प्रदर्शित करती है। इसकी संख्याओं तथा उनके प्रभाव का विवरण निम्नलिखित है-

संख्या (तीव्रता का परिमाण) संभावित प्रभाव

1.केवल यंत्रों द्वारा ही अनुभव किया जाता है।

2.अधिकेंद्र के समीपवर्ती भागों में हल्का कंपन महसूस होता है।

3.चट्टानों आदि में सामान्य कंपन प्रारंभ हो जाता है।

4.अधिकेंद्र से 32 किलोमीटर की त्रिज्या वाले क्षेत्र में इसका अनुभव किया जाता है। इस क्षेत्र के सभी व्यक्तियों को भूकंप अनुभव हो जाता है।

5.इसका अनुभव अधिकेंद्र से 5,000 किलोमीटर की दूरी तक होता है। साथ ही, पेड़-पौधे तथा उनकी डालियाँ हिलने लगती है।

6.सामान्यतः विनाशात्मक, दीवारों में दरारें एवं चटकने की क्रिया प्रारंभ हो जाती है।

7.एक बृहद् भूकंप, अत्यंत विस्तृत क्षेत्र पर विनाशकारी प्रभाव, विभिन्न महाद्वीपों तक कंपन का अनुभव, इमारतें आदि गिर जाती हैं।

8.विश्वव्यापी प्रभाव, अत्यधिक विनाशात्मक, पेड़ इमारतें आदि गिर जाते हैं तथा नदियों का प्रवाह मार्ग बदल जाता है। साथ ही, ज़मीन में गहरी दरारें पड़ जाती हैं।

9.सर्वनाश की स्थिति।

विशेष तथ्य 

जिब्राल्टर जलसन्धि 

  • जिब्राल्टर जलसन्धि पूर्व में भूमध्य सागर को पश्चिम में अटलांटिक महासागर से जोड़ती है तथा यूरोप के स्पेन और उत्तरी अफ़्रीका के मोरक्को और सेउटा क्षेत्र को अलग करती है। 

एटलस पर्वत 

  • एटलस पर्वत उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका में लगभग 2,000 किमी तक फैला हुआ है, जो मोरक्को, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया तक फैला हुआ है, जो अटलांटिक और भूमध्यसागरीय तटरेखा को सहारा रेगिस्तान से अलग करता है। इस पर्वत की सबसे ऊँची चोटी टूबकल (4165 मीटर) है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

  1. 6 अंक की तीव्रता वाले भूकंपों का प्रभाव अधिकेंद्र से 5,000 किलोमीटर की दूरी तक होता है। 
  2. 8 अंक की तीव्रता वाले भूकंपों के प्रभाव से नदियों का प्रवाह मार्ग बदल जाता है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2

उत्तर - (b)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न -  प्राकृतिक आपदा से आप क्या समझते हैं ? इससे वैश्विक स्तर पर पड़ने वाले प्रभावों की व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR