New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

PathGennie

(प्रारंभिक परीक्षा: राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ, सामान्य विज्ञान)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 3: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ; देशज रूप से प्रौद्योगिकी का विकास और नई प्रौद्योगिकी का विकास)

संदर्भ

हाल ही में, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा PathGennie नामक एक नया ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है जो दवा खोज और आण्विक सिमुलेशन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रगति मानी जा रही है।

क्या है PathGennie

  • PathGennie वैज्ञानिकों द्वारा विकसित एक उन्नत कम्प्यूटेशनल फ्रेमवर्क है जिसे दुर्लभ आण्विक घटनाओं के तेज एवं सटीक अनुकरण के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य दवा खोज की प्रक्रिया को अधिक कुशल एवं समयबद्ध बनाना है।
  • यह सॉफ्टवेयर विशेष रूप से आण्विक अनबाइंडिंग मार्गों को ट्रैक करने पर केंद्रित है जिससे यह समझने में सहायता मिलती है कि कोई दवा अणु अपने लक्ष्य प्रोटीन से किस प्रकार और कितनी अवधि में अलग होता है। 

आण्विक सिमुलेशन में इसकी भूमिका

  • PathGennie आण्विक सिमुलेशन की एक पुरानी चुनौती का समाधान प्रस्तुत करता है कि यह सटीक रूप से मॉडल करता है कि दवा अणु अपने लक्ष्य प्रोटीन से किस प्रकार अलग होते हैं।
  • इस प्रक्रिया को ‘लिगैंड अनबाइंडिंग’ कहा जाता है जो किसी दवा के निवास समय (Residence Time) को निर्धारित करने में निर्णायक होती है। कई मामलों में यह निवास समय, केवल बंधन शक्ति की तुलना में दवा की चिकित्सीय प्रभावशीलता का बेहतर संकेतक माना जाता है।
  • यह सॉफ्टवेयर मानक सिमुलेशन विधियों में प्रयुक्त कृत्रिम विकृतियों या बाह्य बलों के बिना ही संभावित दवाओं के व्यवहार की भविष्यवाणी करता है। 

PathGennie की प्रमुख विशेषताएँ

  • कृत्रिम त्वरण के बिना दुर्लभ आण्विक घटनाओं का सटीक अनुकरण
  • एक साथ कई प्रतिस्पर्धी अनबाइंडिंग मार्गों का निर्माण
  • दवा अणुओं के निवास समय का यथार्थवादी अनुमान
  • बाह्य बल-आधारित सिमुलेशन से उत्पन्न पूर्वाग्रह को समाप्त करना 

संभावित अनुप्रयोग

PathGennie का उपयोग केवल दवा खोज तक सीमित नहीं है। इसके संभावित अनुप्रयोगों में शामिल हैं:

  • रासायनिक अभिक्रियाओं और उत्प्रेरक प्रक्रियाओं का अध्ययन
  • चरण संक्रमण (Phase Transitions) और स्व-संयोजन (Self-Assembly) जैसी जटिल प्रक्रियाओं का विश्लेषण 
  • आधुनिक मशीन लर्निंग तकनीकों के साथ संगतता, जिससे इसे विभिन्न सिमुलेशन पाइपलाइनों में आसानी से एकीकृत किया जा सकता है।  
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X