New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

विकसित कृषि संकल्प अभियान

चर्चा में क्यों?

29 मई से देशभर में विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की जाएगी और यह 12 जून तक चलेगा।

विकसित कृषि संकल्प अभियान:

  • घोषणा:
    • नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।
  • उद्देश्य:
    • किसानों में आधुनिक तकनीक और नई बीज किस्मों के प्रति जागरूकता पैदा करना।
    • वैज्ञानिक और व्यावहारिक खेती को बढ़ावा देना।
  • लक्ष्य समूह:
    • 1.5 करोड़ किसानों तक पहुँचने का लक्ष्य।
  • कवरेज क्षेत्र:
    • देश के सभी 723 जिलों में अभियान का आयोजन।
  • गाँवों की संख्या:
    • वैज्ञानिकों की टीमें 65,000 गांवों में जाएंगी।
  • टीम की कार्यप्रणाली:
    • प्रत्येक जिले में प्रतिदिन 3 बैठकें आयोजित की जाएंगी।
  • सरकार की प्राथमिकता:
    • "विकसित भारत" मिशन के केंद्र में "विकसित कृषि, विकसित खेती और समृद्ध किसान" की संकल्पना।
  • खाद्यान्न उत्पादन (2023-24):
    • लगभग 1,557 लाख टन।
  • खाद्यान्न उत्पादन अनुमान (2024-25):
    • बढ़कर 1,664 लाख टन होने की संभावना।
  • अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्व:
    • कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़, जो लगभग आधी आबादी को आजीविका प्रदान करती है।
    • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का प्रमुख आधार।

प्रश्न: विकसित कृषि संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?

(a) किसानों को ऋण देना

(b) खेतों की सिंचाई सुनिश्चित करना

(c) किसानों को आधुनिक तकनीक और बीजों के बारे में जागरूक करना

(d) कृषि उत्पाद निर्यात बढ़ाना

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR