New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

धोरडो गांव 

प्रारम्भिक परीक्षा – पर्यटन
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1और 3

चर्चा में क्यों 

  • विश्व के 54 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव की सूची में भारत के एकमात्र गांव कच्छ के धोरडो गांव का चयन किया गया है।

Dhordo-village

प्रमुख बिंदु      

  • कच्छ रणोत्सव में गुजरात  में स्थित भुज जिले के धोरडो गांव ने अपनी कला, संस्कृति, सभ्यता, लोकजीवन एवं आर्थिक उपार्जन की जीवन शैली को सुव्यवस्थित तरीके से विश्व के सामने प्रदर्शित किया,जिसके लिए इसे संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन के श्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चुना गया है। 
  • कच्छ रणोत्सव की शुरुआत गुजरात में वर्ष 2006 में की गई थी। 
  • पर्यटन गाँव का दर्जा पाने वाला धोरडो गांव भारत का एकमात्र गांव है। 
  • पर्यटन गांवों के चयन की शुरुआत वर्ष 2021 में संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा की गई थी। 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य

  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास के लिए नवोन्मेष और पर्यटन के माध्यम से सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। 

चयन की प्रक्रिया के मानदंड 

  • पर्यटन गांव में उन गावों का चयन किया जाता है, जो ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, सांस्कृतिक विविधताओं, खान-पान की मान्यताओं के साथ स्थानीय लोकतंत्र के संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
  • इस वर्ष 2023 में 260 गावों की सूची संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) को भेजी गई थी।
  • इसमें से विश्व के 54 गांव को पर्यटन गांव के रूप में चुनाव गया है।
  • इस सूची में सबसे ज्यादा 4-4 गांव जापान, चीन, पुर्तगाल और पेरू के हैं।

धोरडो गांव की विशेषता 

  • यह गांव भारत-पाकिस्तान सीमा के किनारे गुजरात के भुज जिले से करीब 86 किलोमीटर दूर स्थित है, जिसकी जनसंख्या लगभग 1000 के करीब है। 
  • यह गांव वार्षिकी 'रण उत्सव' के आयोजन के लिए विश्व प्रसिद्ध है। 
  • यह उत्सव नवंबर माह  से शुरू होकर तीन महीने तक चलता है । 
  • कच्छ के रण को नमक उत्पादन के कारण 'सफेद रेगिस्तान' कहा जाता है। 
  • वर्ष 2023 में भारत में हुए जी-20 सम्मलेन में धोरडो गाँव ने पर्यटन समूह बैठक की अध्यक्षता की थी। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:-निम्नलिखित में से हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) के द्वारा चयनित 54 गावों में भारत के किस गाँव को श्रेष्ठ पर्यटन गांव चुना गया  है?

(a) मधापर गांव 

(b) खावडा गांव 

(c) धोरडो गांव 

(d) खटिया गांव 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : पर्यटन क्या है? भारत में पिछड़े गावों के विकास में पर्यटन के महत्त्व की व्याख्या कीजिए ?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR